ब्रेकिंग
Big News Mp: प्रदेश में सबसे बड़ी जीत एक लाख सात हजार से अधिक, तो सबसे छोटी जीत मात्र 28 वोट से 5-5 ... Big News: म.प्र. में कौन बनेगा सीएम....किसके सिर पर सजेगा ताज कौन - कौन है प्रबल दावेदार... Mp News: बैरागढ़ पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था आरोपित, ससुराल में पकड़ाया | Big News: 7 वार के विधायक व कृषि मंत्री को हरा दिया इस मजदूर ने, बना विधायक, बेटे को दंगाइयों ने मार... Indore News: रमेश मेंदौला ने प्रदेश में रिकार्ड मतो से चुनाव जीता जानिए पूरी जानकारी.... Tiger 3 : टाइगर 3 ओटीटी पर हो गई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं फिल्म Hero Splendor Bike : 180 दिन पुरानी बाइक मात्र 30,000 में खरीदें, देंखें डिटेल Aadhaar Card UIDAI News : आधार कार्डधारकों जल्द कर ले ये काम, नहीं कराया तो होगा बड़ा नुकसान PM Kisan Yojana : किसानों को मिली गुड न्यूज, इस दिन आ सकतीं हैं 16वीं किस्त, जानें Aaj ka rashifl: आज दिनांक 04/12/2023 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

हार्ट पेशेंट पति की बिगड़ी हालत तो पत्नी ने आत्महत्या करने सिम्स के दूसरे फ्लोर से लगी दी छलांग

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। हार्ट पेशेंट पति की हालत बिगड़ने पर पत्नी ने अपना आपा खो दिया और आत्महत्या करने के इरादे से सिम्स आपातकालीन के ऊपर दूसरे तल से छलांग लगा दी। जिससे सिम्स में हड़कंप मच गया। महिला के रीढ़ में गंभीर चोट आई है। ऊंचाई से गिरने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अकलतरा के ग्राम किरारी निवासी कृष्ण कुमार कश्यप लंबे समय से हार्ट की बीमारी से पीड़ित चल रहा है, जिससे उसकी पत्नी लता कश्यप को आर्थिक के साथ मानसिक परेशानी झेलना पड़ रहा था। वहीं चार दिन पहले पति की हालत बिगड़ने पर पत्नी लता कश्यप ने उसे सिम्स में भर्ती कराया था। बुधवार को डाक्टर ने बताया कि उसकी हालत और भी गंभीर हो चुकी है। इसके बाद से लता परेशान हो गई। गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे लता आपातकालीन के ऊपर दूसरे तल स्थित ओपीडी में पहुंचीं और खिड़की की जाली निकालकर छलांग लगा दी। इसके बाद वह शेड से टकराते हुए सीधे सिम्स पुलिस चौकी के पास गिरी।

यह भी पढ़े : किराना दुकान के सामने खड़े लोगों को बस ने कुचला एक की मौत, तीन घायल

लगभग 30 फिट की ऊंचाई से गिरने की वजह से गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसकी तत्काल जांच करने पर रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोट आने की पुष्टि की गई। उसका उपचार किया जा रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरह उसके पति की हालत भी गंभीर है। इस घटना से सिम्स में आधे घंटे तक हड़कंप मचा रहा। चौकी की पुलिस के माध्यम से कोतवाली थाने में सूचना दी गई है। महिला के होश के आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा और असलियत का पता चल सकेगा।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!