मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत के लिए आज का दिन उपलब्धि का दिन है क्योंकि देश में आज 100 करोड़ टीके लगा लिए गए हैं, यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाया है, वे दूसरा डोज अवश्य लगवा लें, क्योंकि कोविड से बचने के लिए दूसरा डोज जरूरी है। दिसंबर माह के अंत तक हमको सभी प्रदेशवासियों को दूसरा डोज लगाने के अभियान को पूरा करना है।


