ब्रेकिंग
BIG News : प्रदेश में सबसे बड़ी जीत एक लाख सात हजार से अधिक, तो सबसे छोटी जीत मात्र 28 वोट से 5-5 रो... BIG NEWS : मप्र में कौन बनेगा सीएम....किसके सिर पर सजेगा ताज कौन कौन है प्रबल दावेदार Mp News: बैरागढ़ पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था आरोपित, ससुराल में पकड़ाया | Big News: 7 वार के विधायक व कृषि मंत्री को हरा दिया इस मजदूर ने, बना विधायक, बेटे को दंगाइयों ने मार... Indore News: रमेश मेंदौला ने प्रदेश में रिकार्ड मतो से चुनाव जीता जानिए पूरी जानकारी.... Tiger 3 : टाइगर 3 ओटीटी पर हो गई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं फिल्म Hero Splendor Bike : 180 दिन पुरानी बाइक मात्र 30,000 में खरीदें, देंखें डिटेल Aadhaar Card UIDAI News : आधार कार्डधारकों जल्द कर ले ये काम, नहीं कराया तो होगा बड़ा नुकसान PM Kisan Yojana : किसानों को मिली गुड न्यूज, इस दिन आ सकतीं हैं 16वीं किस्त, जानें Aaj ka rashifl: आज दिनांक 04/12/2023 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा वाहन पेड़ से टकराया, छात्रा की मौत, तीन घायल

मकड़ाई समाचार बालाघाट। जिले के रूपझर थाना क्षेत्र की बिठली पुलिस चौकी अंतर्गत लूद के समीप पुजारीटोला में बिठली से उकवा आ रहा स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में वाहन में सवार चार स्कूली बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिसमें से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालिका को इलाज के लिए गोंदिया रेफर किया गया। वहीं दो बच्चों को जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुजारीटोला में यह हादसा शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उस वक्त हुआ जब टाटा सूमो वाहन चालक रोजाना की तरह स्कूली बच्चों को बैठाकर उकवा स्थित बिसेन इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने के लिए ला रहा था। तभी वाहन चालक तेज रफ्तार वाहन पर लूद के पास पुजारीटोला नियंत्रण खो बैठा। वाहन इतनी जोर से टकराया कि सामने बैठे बच्चे हादसे का शिकार हो गए। कक्षा पांचवी की छात्रा रुचि पिता महेंद्र शिवने 12 वर्ष बिठली निवासी, अक्ष पिता राजेंद्र शिवने 10 वर्ष, प्रिंसी पिता राजेंद्र शिवने 9 वर्ष, नव्या पिता बलवंत धुर्वे 13 वर्ष सभी बिठली निवासी हैं। इनमें रुचि की मौत हो गई। नव्या को इलाज के लिए गोंदिया रेफर किया गया है। जबकि प्रिंसी और अक्ष का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े : बच्चों के सामने पत्नी पर मिटटी तेल डालकर पति ने लगा दी आग, ईलाज के दौरान महिला की मौत, पति गिरफ्तार….

दस बजे निकले थे घर से : बिठली निवासी शैलेंद्र सोनगढ़े ने बताया कि बच्चे रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सुबह 10 बजे टाटा सूमो वाहन क्रमांक सीजी 07 एम 1193 वाहन में सवार होकर स्कूल के लिए निकले थे। लेकिन महज पांच किलोमीटर दूर ही पहुंच पाए थे कि उनके स्कूल पहुंचने से पहली घर हादसे की खबर पहुंची। जब तक स्वजन मौके तक पहुंचते और इलाज के लिए अस्पताल जाते रुचि ने दम तोड़ दिया था। नव्या की हालत गंभीर है। वहीं दो बच्चों को अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है।

इनका कहना है : रोजाना की तरह स्कूल के बच्चों को टाटा सूमो वाहन में लेकर वाहन चालक उकवा स्कूल ले जा रहा था। तभी पुजारीटोला के पास वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकराने से पलट गया। इस दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई। तीन घायल हो गए। एक को गोंदिया रेफर किया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है।

– प्रदीप श्राप, पुलिस चौकी प्रभारी बिठली

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!