jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

8 दिन से लापता युवक इस हालत में मिला, फैली सनसनी

छतरपुर : छतरपुर सागर मार्ग पर शाहगढ़ के पास स्थित मदनतला घाटी के जंगल में एक नर कंकाल बरामद किया गया है। पुलिस ने इस कंकाल की पहचान फिलहाल कपड़ों और जूतों के आधार पर बिजावर नगर के वार्ड नंबर 12 जेल मोहल्ला निवासी विक्रम रजक पुत्र दिनेश रजक के रूप में की है।  विक्रम रजक 28 सितंबर को घर से गायब हुआ था। उसका शव 8 दिन बाद केवल कंकाल का रूप में मिला है। विक्रम के परिजनों ने 1 अक्टूबर को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि विक्रम 28 सितंबर की सुबह घर से एक बैग में एक जोड़ी कपड़े रखकर नौकरी संबंधी काम के लिए शाहगढ़ जाने की बात कहकर घर से गया था। जब उससे मोबाइल से संपर्क नहीं हुआ और अगले दिन तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश रिश्तेदारी सहित अन्य जगह की, विक्रम के नहीं मिलने पर पुलिस में रिपोर्ट की। इस पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज किया था। इस दौरान पुलिस की सूचना पर परिजन शाहगढ़ के पास मौका पर पहुंचे, यहां एक कंकाल पड़ा था। उसके पास कपड़े , जूता, हाथ का कड़ा, रेशम सहित कुछ सामान रखा था। जिनके आधार पर परिजनों ने कंकाल विक्रम का होना बताया।