शाजापुर: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर दलित और मुस्लिम का कार्ड चला है। सुसनेर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा किसी भी दलित और अल्पसंख्यक को डरने की आवश्यकता नही है क्योंकि, दिग्विजय दलित और मुसलमानों की सेवा के लिए ही तो बदनाम है तो फिर मेरे होते आपको डरने की क्या आवश्यकता है।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि, मैं दुखी हूं, बाहर दुखी मन से भाषण दे रहा हूं, दलितों को आज डराया जा रहा है, मुसलमानों को डराया जा रहा है। लेकिन किसी को डरने की जरुरत नहीं। जब दिग्विजय सिंह बैठा है तो तुम क्यों डरते हो, दलित और मुसलमानों की सेवा के लिए ही तो दिग्विजय सिंह बदनाम रहा है, फिर डरने की क्या आवश्यकता है।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनाव में कम ही सभाओं में भाषण देने पहुंचे हैं इस बीच उन्होंने सुसनेर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।


