पन्ना: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अंतिम समय तक प्रचार में पूरी जान झोंक दी| वहीं यह प्रचार एक परिवार पर कहर बनकर टूटा है| प्रदेश के पन्ना जिले में एक प्रचार वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया| इस हादसे में दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से ही इलाके में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार घटना पन्ना जिले की है। जहां बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी प्रत्याशी अनुपमा चरण सिंह का प्रचार प्रसार कर रहे एक प्रचार वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया। यह सुबह घर के बाहर आग ताप रहे थे। हादसे में जहां महिला गंभीर घायल हो गई, वहीं दस साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार वाले बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
सोमवार शाम पांच बजे प्रदेश भर में प्रचार बंद हो गया। लेकिन यहां बसपा की गाड़ी क्षेत्र में दौड़ रही थी। बीजेपी प्रत्याशी ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने घटना के बाद प्रचार वाहन को जब्त कर लिया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.


चौधरी मोहन गुर्जर, मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है, आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है, आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है