युवाओ में दिखा उत्साह बिना किसी डर के निर्भीक होकर किया मतदान , बुजुर्ग महिलाओ ने भी लोकतंत्र के इस महायज्ञ में दी आहुति

वैभव चौधरी हरदा/ हरदा जिले में विधानसभा चुनाव 2018 में युवा बड़े बुजुर्ग सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में फिट हो गया।जिले की हरदा विधानसभा में 80 प्रतिशत मतदान हुआ। वही टिमरनी में 83 प्रतिशत मतदान हुआ। हरदा जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर श्री एस विश्वनाथन के नेतृत्व में सम्पूर्ण अधिकारी कर्मचारियों ने लोकतंत्र के इस महानपर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कहा किसने वोट किया।

देवकी बाई W/O नत्थू सिंह सिन्धा ने 108 साल की उम्र मे मतदान केंद्र 177 नकवाड़ा पर मतदान किया।
98 बर्ष की अवतार बाई ने किया मतदान
विधानसभा क्रमांक 13५ बूथ क्रमांक 167 में ग्राम झाड़ पा के डॉक्टर महेंद्र कुमार मालाकार की माताजी श्रीमती शांताबाई मालाकार ने 95 वर्ष की उम्र में अपना मत का दान किया।

