मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। दीपवीर 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा भी अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ 2 और 3 दिसंबर को शादी करने वाली हैं। हाल ही में अब राखी सावंत ने भी इस बात का खुलासा खुद किया है कि वो शादी करने वाली हैं। दरअसल, राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी का वेडिंग कार्ड शेयर कर अपने फैंस को बताया कि वह 31 दिसंबर को इंटरनेट संसेशन दीपक कलाल से लॉस एंजेलेस में शाम 5:55 पर शादी करने वाली हैं। इस कार्ड को देखने के बाद सोशल मीडिया तहलका नच गया है। बता दें कि राखी इससे पहले अभिषेक अवस्थी के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। हालांकि दोनो का रिश्ता टिक नहीं पाया और टूट गया। वहीं राखी का नाम मीका सिंह के साथ भी जोड़ा गया।
इसके बाद राखी आगे बढ़ी और उन्होंने एक रियलिटी शो ‘राखी का स्वयंवर’ एनआरआई इलेश परुजनवाला से शादी रचाई, राखी का इलेश के साथ भी रिश्ता टिक नहीं पाया और दोनों अलग हो गए।


