jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

9वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर से शौच के लिए निकली, खेत में दुपट्टे से बंधा मिला शव

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है और गल्ले में दुपट्टा बंधा होने से हत्या की भी आशंका जताई जा रही

मकड़ाई समाचार भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में 9वीं की छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला है। छात्रा घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन उसकी मौत की खबर घर पहुंची। दुपट्टा से फंदे की तरह गला बंधा हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। देहात पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Install Android App -

दरअसल देहात थाना क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में सीता बघेल नाम की लड़की का शव खेत में बरामद हुआ है, जो कि 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। पूरा परिवार हलवाई का काम करता है। पिता दिल्ली में हलवाई है और उनके भाई यानि चाचा भिण्ड में हलवाई का काम करते है। उदोतपुरा गांव में सीता अपनी मां, बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ चाचा के यहां रहती थी।

परिजन ने बताया कि बेटी सीता घर से शौच जाने की कहकर निकली थी, लेकिन काफ़ी देर तक जब वह नहीं आई, तो परिजन परेशान हो उठे और उसे ढूँढना शुरू किया। जब वह घर के पास सरसों के खेत में पहुंचे, तो थोड़ी देर बाद छात्रा का शव खेत में ज़मीन पर पड़ा नजर आया। सीता के गले में भी दुपट्टा फंदे की तरह बंधा हुआ था। बेटी को इस तरह देख परिजन सदमे में हैं।

जानकारी लगने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव के आसपास की स्थिति देखने पर सरसों की फसल भी टूटी हुई थी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है और गल्ले में दुपट्टा बंधा होने से हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवाने के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।