ब्रेकिंग
SBI Fixed Deposit Interest Rate : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया FD ब्याज दर में हुई कितनी बढ़ोतरी, जानिये 7th Pay Commission : सुबह होते ही केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशी, जानिए डीए में कितनी हुई बढ़ोतरी Harda news: जिले में फिर चोरी की बड़ी वारदात, थाने से महज कुछ ही दूरी पर 5 लाख का माल ले उड़े चोर, आज दिनांक 4 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे harda news: यात्री बस पलटी हादसे में 24 यात्री हुए थे घायल, गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरा... MP Farmer News : इस नंबर पर कॉल करते ही गाय-भैंस का इलाज करने घर पर आएगी पशु चिकित्सकों की टीम लड़कियों के दिलों को घायल करने आया Vivo का सस्ता 50MP कैमरा वाला फोन, मार्केट में मची हलचल आदर्श आचरण संहिता के संबंध में प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को हंडिया :मद्य निषेध अभियान के तहत नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, Harda Big News: गांव में लगातार दो बड़ी चोरी की वारदात से भयभीत ग्रामीण, पहली चोरी 15 लाख की दूसरी व...

BREAKING NEWS : 10 मई के बाद होंगे पंचायत चुनाव, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अंतिम चरण में

मकड़ाई समाचार भोपाल। एमपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर आई है। मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 10 मई को करेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के बाद ही मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग चुनाव कराने की स्थिति में होगा। इससे पहले पंचायत चुनाव किसी भी हाल में नहीं हो सकता। 11 अप्रैल तक मिले दावे-आपत्तियों का निराकरण 16 अप्रैल तक होगा। फोटोयुक्त मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन होगा। पहले मतदाता सूची का प्रकाशन के लिए 25 अप्रैल 2022 तय की गई थी।

बता दें कि इससे पहले 6 अप्रैल को राज्य सरकार ने पंचायतों का परिसीमन पूरा कर लिया था। 286 ग्राम पंचायतें नए परिसीमन में शामिल की गई है। वहीं पंचायत से लेकर ज़िला पंचायत सदस्य तक 2300 से अधिक वार्ड नए परिसीमन में बढ़ गए हैं। 52 ज़िलों में ज़िला पंचायत की संख्या अब 852 से 875 हो गई है। वहीं परिसीमन के बाद मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग नए परिसीमन के अनुसार मतदाता सूची तैयार करने में जुट गया है।

बता दें कि 2019 में कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में जिले से लेकर ग्राम पंचायतों तक नया परिसीमन किया था और करीब 1200 नई पंचायतें बनाई थी। इस दौरान 102 ग्राम पंचायतों को खत्म कर दिया गया था और 1950 की सीमा में बदलाव भी किया था। मामले ने तब तूल पकड़ा जब शिवराज सरकार ने 2019 में बनाई नई पंचायतों के परिसीमन के एक साल बाद पंचायती राज अध्यादेश 2021 लाकर परिसीमन को निरस्त कर दिया था। बीजेपी का आरोप था कि पंचायतों के परिसीमन को लेकर कांग्रेस ने कई गड़बड़ियां की थी। कांग्रेस ने कई पंचायतों को खत्म कर दिया और कई नई पंचायते बना दी थी। ये सब कांग्रेस के नेताओं ने अपने फायदे के लिए किया था। इस दलील के चलते कमलनाथ सरकार के समय में किए परिसीमन को निरस्त कर दिया था।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!