ग्रामीणों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को कुएं से बाहर निकलवाया
मकड़ाई समाचार श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई है। इस मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर महिला को कुएं से बाहर निकाला, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना विजयपुर थाना क्षेत्र के गोटा गांव का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया है कि बुधवार की सुबह महिला लक्ष्मी धोबी घर से शौच के लिए खेत की ओर निकली थी। इसी बीच गांव के बाहर पहुंचकर खेत में बने कुएं में उसने छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। विजयपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक महिला के शव का पीएम करवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विजयपुर थाना प्रभारी सोनपाल सिंह तोमर का कहना है कि गोटा गांव से सूचना मिली थी कि एक महिला कुएं में डूब गई है। महिला के शव को कुएं से बाहर निकलवा लिया है। मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
