ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में श्रावणी उपाकर्म का भव्य आयोजन 9 अगस्त को  मां नर्मदा मंदिर में यज्ञोपवीत धारियो... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 अगस्त 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे साल के अंत में भारत दौरे पर आ सकते हैं व्लादिमीर पुतिन 'पहले स्वयं सुधरेंगे फिर दूसरों को सुधारेंगे' नर्मदापुरम पुलिस का अनोखा अभियान जंगल में मवेशी चरा रहे युवक पर बाघ ने किया हमला हुई मौत कपिल शर्मा के कैफे पर फिर हुई फायरिंग भारत को भी अमेरिका पर लगाना चाहिए 50% टैरिफ: थरूर बड़ी खबर: दो दिनों के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा Harda: गैस एजेंसी मामले में मुशर्रफ की अग्रिम जमानत निरस्त! मासूमों की मंडी चलाने वाली 'लुटेरी दुल्हनें' बेनकाब

हरदा: नलकूप व हेण्डपम्प खनन हेतु अब लेना होगी अनुमति प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

हरदा / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आदित्य सिंह ने म.प्र. पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 एवं संशोधित अधिनियम 2022 के तहत हरदा जिले को 31 जुलाई 2025 तक जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य सिंह ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। ट्यूबवेल और हैंड पंप खनन पर आज से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकाल में अत्याधिक गर्मी में तापमान बढ़ने के फलस्वरूप जल स्तर में अधिक गिरावट संभावित है। गिरते भू-जल स्तर को ध्यान में रखते हुये म.प्र. पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत निजी नवीन नलकूप खनन तथा जल स्रोतों से सिंचाई पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

- Install Android App -

जारी आदेश अनुसार अब निजी नलकूप और हैंडपंप खनन के लिये विधिवत अनुमति लेना होगी। अब बिना सक्षम अनुमति के कोई भी व्यक्ति प्रायवेट ट्यूबवेल या हैण्डपंप का खनन नहीं कर सकेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाकर दंडित किया जायेगा। नलकूप खनन एवं सिंचाई की अनुज्ञा जारी करने के लिये संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अधिकृत किया गया है।