jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश: सड़कें हुई पानी-पानी

नई दिल्ली। गरमी और उमस झेल रही दिल्ली को रक्षाबंधन वाले दिन बड़ी राहत मिली है। लेकिन सड़कों पर पानी भरने और जाम लगने से परेशानियां भी बढ़ी हैं। जबकि कई फ्लाइट देरी से उड़ी। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आज गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राजधानी में हुई बारिश के चलते यातायात ठप हो गई और उड़ानों का संचालन बाधित हुआ। पंचकुइयां मार्ग, मथुरा रोड और कनॉट प्लेस सहित राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की सूचना मिली। दिल्ली एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा कि उड़ान संचालन फिलहाल सामान्य है, हालांकि कई उड़ानों में देरी की सूचना मिली है।

- Install Android App -

दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में मौसम खराब है। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें संचालन फिलहाल सामान्य हैं। आपकी यात्रा को परेशानी मुक्त बनाने के लिए हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। फ्लाइटरडार के आंकड़ों से पता चला है कि शनिवार सुबह 135 उड़ानें देरी से चलीं। उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सुबह 8:30 बजे 15 उड़ानों में देरी देखी गई, जबकि 120 बाहरी उड़ानें भी निर्धारित समय से देरी से चल रही थीं।

इंडिगो ने यात्रियों को शहर में यातायात की भीड़भाड़ से अलर्ट करते हुए एक एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने यात्रियों को समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने और हो सके तो वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी।इंडिगो की एडवाइजरी में कहा गया है, आज हुई भारी बारिश के कारण, दिल्लीभर में कई सड़कें बाधित हैं या वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। कृपया अतिरिक्त समय लेकर चलें, हो सके तो वैकल्पिक रास्ते चुनें और एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस देख लें। हमारी टीमें आपकी यात्रा में सहायता करने के लिए काम कर रही हैं। स्पाइसजेट ने एक एडवाइजरी भी जारी कर कहा कि भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर अराइवल और डिपार्चर प्रभावित हो सकते हैं।