jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

बदले की आग में जल रहे बड़े भाई ने छोटे हत्या की, भाभी को भगा ले गया था देवर

सागर। मालथौन थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में भाभी को भगा ले जाने वाले देवर की गर्दन उड़ाकर जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर इस घटना के बाद गांव में तनाव के साथ सनसनी फैल गई।

यह सनसनीखेज मामला मालथौन थाना क्षेत्र की चौकी नोनिया के नीमखेड़ा में सामने आया ह। यहां मंगलवार की देर रात को शुभम दांगी उम्र 28 साल को उसके चचेरे भाई सुरेंद्र सिंह दांगी ने ही पारिवारिक विवाद के चलते बका मारकर हत्या कर दी। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक का भाई रणवीर सिंह इस हत्याकांड के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

- Install Android App -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुभम दांगी अगस्त के महीने में अपनी भाभी यानी चचेरे बड़े भाई की पत्नी को भगाकर ले गया था। शुभम बीच-बीच में अपने घर आता-जाता रहता था, लेकिन इन दोनों परिवारों के बीच में बुराई हो गई थी। मंगलवार की रात शुभम को अकेला पाते ही मौका देखकर सुरेंद्र और उसके परिवार के लोगों ने पीछे से हमला किया और फिर उसकी गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है गर्दन पर हमला करने से पहले सुरेन्द्र ने युवक पर बंदूक से भी हमला किया था। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और आरोपी फरार हो गया।

सूचना मिलते ही खुरई एसडीओपी सचिन परते, मालथौन थाना प्रभारी अशोक यादव, बरोदिया कला चौकी प्रभारी धनेंद्र यादव सहित आसपास के थानों का अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को सागर से एफएसएल और फिंगर प्रिंट की टीम पहुंचकर जांच करेगी। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।