jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : न कोई दिखावा, न कोई मंच, न कोई प्रचार... फिर भी हर शाम भक्तिभाव से भर उठता है पागल बाबा आश्... हंडिया : झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, जनसुनवाई में पहुंचा पांच बेटियों का पिता; अधिकारियों ने दिया आव... मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के द्वितीय चरण में प्रवेश पंजीयन प्रारम्भ अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं मध्य प्रदेश कीव खास खबरें - 9 जून 2026 आज, 9 जून 2026 की देश की खास खबरें जनसुनवाई में एसडीएम ने दिए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश, 11 केवी विद्युत लाइन ने छीन ली जान, शव रखकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,  इटारसी मार्ग 4 घंटे जाम हंडिया विद्युत उपकेंद्र विवाद: अनुशासन तिवारी सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की विवेचना,,,

तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा

तिरुवनंतपुरम। केरल के में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे शुक्रवार को आए। जिसमें भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह जीत राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पिछले दशकों से चले आ रहे राजनीतिक समीकरणों में एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है। बीजेपी और एनडीए ने कुल 50 सीटों पर विजय प्राप्त की है, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा को 29, कांग्रेस-नेता वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा को 19 और अन्य ने दो सीटें मिलीं। 101 वार्ड वाले तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बहुमत के लिए 52 सीटें आवश्यक थीं।

- Install Android App -

अमित शाह ने जताया आभार
इस ऐतिहासिक जीत पर गृहमंत्री अमित शाह ने केरल की जनता का आभार व्यक्त किया। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, केरल की जनता का हार्दिक आभार, जिन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए को भारी जीत दिलाई, जिसके फलस्वरूप तिरुवनंतपुरम में पहली बार भाजपा का महापौर बनेगा। केरल भाजपा के अध्यक्ष राजीव और भाजपा केरल के सभी कार्यकर्ताओं को विकासित केरलम का संदेश फैलाने के लिए बधाई।