आज जन्म लिया बालक चंचल तथा मिलनसार होगा, नेतृत्व करने का गुण रहेगा, किसी तरह की उच्च शिक्षा प्राप्त करेगा, परिश्रमी होगा, माता पिता की ओर विशेष ध्यान देगा, यात्रा का शौकीन होगा, नौकरी करते हुये व्यवसाय भी करेगा। वैशाख शुक्ल दशमीं को मघा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, जौ, चना, जूट, पाट,बारदाना, देशी, घी, में मंदी होगी, जीरा, धनियां, में घटा-बढ़ी हो सकती है, बाद में नरमी होगी। भाग्यांक 1596 है।
मेष राशि :- तनाव व उदर रोग, मित्र लाभ, राजभय तथा दाम्पत्य जीवन पूर्ण संतोषप्रद रहेगा।
वृष राशि :- शत्रुभय, शुभ मंगल कार्य, विरोध मामले-मुकदमे में प्राय: जीत की संभावना है।
मिथुन राशि :- कुसंग हानि, रोगभय, यात्रा, उद्योग, व्यापार की स्थिति लाभ-हानि की बनी ही रहेगी।
कर्क राशि :- पराक्रम, कार्यसिद्धी, व्यापार लाभ, खेती व गृह कार्य में व्यवस्था अवश्य बढ़ेगी।
सिंह राशि :- तनावपूर्ण स्थिति से बचें, विरोध, चिन्ता, उद्योग, व्यापार से लाभ, कार्य सफल होंगे।
कन्या राशि :- भूमि-लाभ, स्त्री-सुख, प्रगति, उद्योग-व्यापार में अड़चने होगी, ध्यान अवश्य रखें।
तुला राशि :- प्रगति, वाहन भय, भूमि-लाभ, कलह, व्यर्थ अनाप-शनाप खर्च से परेशानी होगी।
वृश्चिक राशि :- कार्यसिद्धी, विरोध, लाभ, कष्ट, हर्ष होगा, व्यापार में सुधार अवश्य ही होगा।
धनु राशि :- यात्रा से हानि, मातृ-पितृ कष्ट, व्यय होगा, लिखा-पढ़ी व शिक्षा जगत से सुख होगा।
मकर राशि :- शुभ कार्य, वाहनादि भय, नौकरी की स्थिति सामान्य बनी रहेगी, ध्यान दें।
कुंभ राशि :- अभीष्ट कार्य सिद्धी, राजभय, कार्य बाधा, धार्मिक व कुछ अच्छे कार्य बनेंगे।
मीन राशि :- अल्प हानि, रोगभय, सम्पत्ति का लाभ, मित्रों व पारिवारिक लोगों से सावधान रहें।

