jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : न कोई दिखावा, न कोई मंच, न कोई प्रचार... फिर भी हर शाम भक्तिभाव से भर उठता है पागल बाबा आश्... हंडिया : झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, जनसुनवाई में पहुंचा पांच बेटियों का पिता; अधिकारियों ने दिया आव... मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के द्वितीय चरण में प्रवेश पंजीयन प्रारम्भ अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं मध्य प्रदेश कीव खास खबरें - 9 जून 2026 आज, 9 जून 2026 की देश की खास खबरें जनसुनवाई में एसडीएम ने दिए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश, 11 केवी विद्युत लाइन ने छीन ली जान, शव रखकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,  इटारसी मार्ग 4 घंटे जाम हंडिया विद्युत उपकेंद्र विवाद: अनुशासन तिवारी सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की विवेचना,,,

हंडिया : एसडीआरएफ और पुलिस की मेहनत रंग लाई, नर्मदा में डूबे युवक का शव बरामद

हंडिया। नर्मदा नदी के बड़ीघाट ग्राम रामपुरा में डूबे युवक की तलाश आखिरकार पूरी हो गई। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ और हंडिया पुलिस की मेहनत रंग लाई और युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नितेश पिता श्यामलाल कौशिक उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम कवलासा तहसील खातेगांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक नर्मदा नदी में नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया।

- Install Android App -

घटना की सूचना मिलते ही हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम के साथ संयुक्त रूप से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। नावों और विशेष उपकरणों की मदद से लगातार तलाश की गई। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच जारी है।