jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : न कोई दिखावा, न कोई मंच, न कोई प्रचार... फिर भी हर शाम भक्तिभाव से भर उठता है पागल बाबा आश्... हंडिया : झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, जनसुनवाई में पहुंचा पांच बेटियों का पिता; अधिकारियों ने दिया आव... मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के द्वितीय चरण में प्रवेश पंजीयन प्रारम्भ अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं मध्य प्रदेश कीव खास खबरें - 9 जून 2026 आज, 9 जून 2026 की देश की खास खबरें जनसुनवाई में एसडीएम ने दिए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश, 11 केवी विद्युत लाइन ने छीन ली जान, शव रखकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,  इटारसी मार्ग 4 घंटे जाम हंडिया विद्युत उपकेंद्र विवाद: अनुशासन तिवारी सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की विवेचना,,,

सादगी और पर्यावरण का संदेश: लाव-लश्कर छोड़ ई-रिक्शा में पहुंचे निगम अध्यक्ष

भोपाल। इजराइल-ईरान युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों को देखते PM मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का संयमित उपयोग करने की अपील की है। जिसका असर अब स्थानीय तौर पर नजर आने लगा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण लाव लश्कर छोड़ ई रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे। उनकी सागदी की तस्वीरे अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।दरअसल, सत्येंद्र भूषण को मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। ऐसे में पदभार ग्रहण करने के लिए सत्येंद्र भूषण लग्जरी गाड़ियों की बजाय बैटरी चलित ई-रिक्शा से रवाना हुए। वे भोपाल के अवधपुरी स्थित अपने निजी आवास से ई-रिक्शा में सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। हालांकि उनके साथ कई समर्थक गाड़ियों से पहुंचे।

- Install Android App -

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष BJP नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर के पदभार ग्रहण को लेकर जमकर किरकिरी हुई थी। पीएम मोदी की अपील को दरकिनार करते हुए भौकाल जमाने के लिए सौभाग्य सिंह ने उज्जैन से भोपाल तक 700 गाड़ियों का लंबा काफिला निकाल दिया। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर सवाल उठे और उनकी तस्वीरें वायरल हुई। कांग्रेस ने आरोप लगाए कि एक तरफ नरेंद्र मोदी देश को पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने का ज्ञान देते हैं, दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के नेता अपील की धज्जियां उड़ाते हैं।