jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : न कोई दिखावा, न कोई मंच, न कोई प्रचार... फिर भी हर शाम भक्तिभाव से भर उठता है पागल बाबा आश्... हंडिया : झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, जनसुनवाई में पहुंचा पांच बेटियों का पिता; अधिकारियों ने दिया आव... मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के द्वितीय चरण में प्रवेश पंजीयन प्रारम्भ अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं मध्य प्रदेश कीव खास खबरें - 9 जून 2026 आज, 9 जून 2026 की देश की खास खबरें जनसुनवाई में एसडीएम ने दिए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश, 11 केवी विद्युत लाइन ने छीन ली जान, शव रखकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,  इटारसी मार्ग 4 घंटे जाम हंडिया विद्युत उपकेंद्र विवाद: अनुशासन तिवारी सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की विवेचना,,,

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 की मौत, 13 गंभीर रूप से घायल

ब्लास्ट इतना भयानक था शवों के टुकड़े 20-25 फीट दूर तक जा गिरे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह 11:30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ब्लास्ट इतना तीव्र था कि शवों के टुकड़े 20-25 फीट दूर तक जा गिरे।

क्या हुआ हादसे में?

– मृतकों की पहचान धीरज, सनी और सुमित के रूप में हुई है। कुल 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 13 को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है।

– विस्फोट में कई लोग बुरी तरह झुलस गए और तीन महिलाएं अब भी लापता हैं। फैक्ट्री में करीब 200 महिलाएं काम करती थीं।

– लंच से 15-20 मिनट पहले हुए इस हादसे के समय कर्मचारियों का खाना आ चुका था, लेकिन लोग खाना छोड़कर जान बचाकर भागे।

धमाके की वजह और प्रशासन की कार्रवाई

- Install Android App -

– स्थानीय लोगों के अनुसार फैक्ट्री में दो केमिकल मिलाकर बारूद बनाया जा रहा था। मात्रा सही न होने से विस्फोट हो गया। घटना के समय 15-20 मजदूर काम कर रहे थे।

– CM डॉ. मोहन यादव ने X पर दुख जताते हुए प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

– राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को *4-4 लाख रुपये* की आर्थिक सहायता और घायलों का मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की है।

– पुलिस ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय को हिरासत में ले लिया है।

स्थानीय लोगों का आरोप

ग्रामीणों ने कमिश्नर का घेराव कर आरोप लगाया कि फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी और पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई। फैक्ट्री में करीब 400-500 लोग काम करते थे। पुरुषों को 400 रुपये और महिलाओं को 250 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाती थी, भुगतान साप्ताहिक होता था।

नेताओं की प्रतिक्रिया

देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने घटना को “दुखद और मर्मस्पर्शी” बताया और निष्पक्ष जांच के निर्देश देने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन और राहत दल युद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुटे हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।