jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डरा धमकाकर जमीन नाम करवा ली थी।

देवास : थाना खातेगॉव पुलिस के द्वारा मृतक अर्जुन को अगवा कर उसके साथ मारपीट, एवं शारीरिक मानसिक प्रताड़ित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय देवास पेश किया गया।

- Install Android App -

खातेगांव पुलिस ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक 19/05/26 को तिरपट्टी चौराहा खातेगांव से जबरजस्ती मारपीट कर व डरा धमका कर मृतक अर्जुन को अपने साथ तहसील खातेगांव ले जाकर बाड़े की लिखा पड़ी अपने नाम करवा ली जिससे दुखी होकर मृतक अर्जुन मेहंदिया ने दिनांक 20/05/26 को ग्राम दावठा स्थित घर पर जहरीली दवाई पी ली।

जिससे इलाज के दौरान मृतक की मौत हो गई आरोपियों द्वारा यह जानते हुए की मृतक बलाई समाज के होकर अनुसूचित जाति मे आते है मेरे पति को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया ग्राम डावठा के अपराधी विरूध्द अपराध क्रमांक 324/2026 धारा 140(2),108,115(2),3(5) बीएनएस 3(2)v, 3(2)(v-a) SC/ST एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया 5 आरोपियों की तलाश जारी है।