jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C तक पहुंचा

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल।मध्यप्रदेश नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गया है। शुक्रवार को नौगांव में तापमान 46.8°C और खजुराहो में 46.4°C दर्ज किया गया। प्रदेश के पूर्वी हिस्से रीवा, सतना समेत कई जिले दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं।

24 मई को 4 जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार 24 मई को निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और सतना में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 46°C तक जा सकता है। टीकमगढ़ में आज दोपहर 2-3 बजे पारा 43°C तक पहुंचेगा और UV इंडेक्स 10 यानी “Very High” रहेगा।

11 जिलों में ऑरेंज, 22 जिलों में येलो अलर्ट

सिंगरौली, सीधी, सागर, दमोह, दतिया, मऊगंज, मैहर, रीवा, उमरिया, निवाड़ी और कटनी में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, विदिशा, राजगढ़, शहडोल, शिवपुरी, शाजापुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, रायसेन, मंदसौर, नीमच समेत 22 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी है।

- Install Android App -

अगले 5 दिन तक राहत नहीं, 25 मई से नौतपा शुरू

IMD के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में हीटवेव का असर रहेगा। 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। इन 9 दिनों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी।

राजस्थान की गर्म हवाओं से बढ़ी तपिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं ने प्रदेश में लू का असर बढ़ा दिया है। ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

एडवाइजरी: दोपहर 12 से 3 बजे घर में ही रहें

मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक गर्मी का सबसे ज्यादा असर रहेगा। जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। पर्याप्त पानी पिएं, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।