jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : न कोई दिखावा, न कोई मंच, न कोई प्रचार... फिर भी हर शाम भक्तिभाव से भर उठता है पागल बाबा आश्... हंडिया : झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, जनसुनवाई में पहुंचा पांच बेटियों का पिता; अधिकारियों ने दिया आव... मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के द्वितीय चरण में प्रवेश पंजीयन प्रारम्भ अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं मध्य प्रदेश कीव खास खबरें - 9 जून 2026 आज, 9 जून 2026 की देश की खास खबरें जनसुनवाई में एसडीएम ने दिए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश, 11 केवी विद्युत लाइन ने छीन ली जान, शव रखकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,  इटारसी मार्ग 4 घंटे जाम हंडिया विद्युत उपकेंद्र विवाद: अनुशासन तिवारी सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की विवेचना,,,

युवराज सिंह ने किया वापसी का एलान , बोले- “पब्लिक डिमांड पर फिर लौट रहा हूँ”

मकड़ाई समाचार भोपाल। भारतीय टीम के पूर्व बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने वापसी का एलान कर एक बार फिर अपने फैंस को चौंका दिया है। युवराज ने अपने इंटाग्राम एकाउंट पर पोस्ट लिखकर वापसी का महीन भी घोषित किया है।  युवराज ने लिखा कि वे पब्लिक डिमांड पर वे फरवरी में फिर से पिच पर वापसी करेंगे।

10 जून 2019 को क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर अपने फैंस को चौंकाने और निराश करने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज युवराज सिंह ने पिच पर फिर वापसी की घोषणा की है। युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट के जरिये ये एलान किया है।

युवराज सिंह ने पोस्ट में – लिखा “भगवान आपकी किस्मत लिखता है , पब्लिक डिमांड पर उम्मीद है कि मैं फरवरी में फिर पिच पर वापसी करूँगा। इससे बेहतर फीलिंग कुछ नहीं हो सकती।  आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है।  ये हमारी टीम है इसे सपोर्ट करते रहिये , क्योंकि एक सच्चा फैन मुश्किल वक्त में टीम का साथ नहीं छोड़ता। जय हिन्द। ”

- Install Android App -

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ युवराज सिंह ने 2017 में इंग्लैण्ड  के खिलाफ कटक में खेली गई अपनी धुआंधार पारी का वीडियो भी शेयर किया है। युवराज ने इस पारी में 127 गेंदों में 21 चौके 3 छक्कों की मदद से 150 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।

गौरतलब है कि भारत को 2007 में T-20 विश्व कप और 2011 में 50 ओवरों के विश्व कप जितने में महत्वपूर्व भूमिका निभाने वाले प्लेयर ऑफ़ दि टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह ने वापसी का एलान कर अपने फैंस को दिवाली गिफ्ट दिया है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवराज सिंह ने अपने निर्णय की जानकारी बीसीसीआई अध्यक्ष को पत्र लिखकर दे दी है।

माना जा रहा है कि युवराज सिंह ने अपनी वापसी का फैसला भारतीय टीम या IPL के लिए नहीं किया है बल्कि ये पंजाब क्रिकेट संघ पर लिया गया निर्णय है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब क्रिकेट संघ के सचिन पुनीत बाली ने 38 साल के युवराज सिंह से पंजाब क्रिकेट के फायदे के लिए संन्यास से वापसी की अपील की थी।