रहटगांव: थाना अंतर्गत खेड़ी मोहल्ला रहटगांव में एक मकान में काम करते समय आज सुबह एक मजदूर को करंट लग गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खेड़ी मोहल्ला मनोज वर्मा के मकान का काम चल रहा था। उसके मकान में उसका रिश्तेदार बैतूल निवासी गोविंद उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी पाढर काम कर रहा था। इसी दौरान घर के ऊपर 11 केवी विद्युत लाइन में टकरा गया। जिससे उसकी जान चली गई। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करने के बाद शव परिजनो को सौंप दिया।
वही मकान मालिक मनोज वर्मा के बेटे का आरोप है । बिजली विभाग को तार
ऊंचे करने के लिए कई बार कहा। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। इस काम के बदले 15 हजार रुपए विभाग को देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि बिजली के तार मकान से ही चिपके हुए। रहने के कारण करंट लगा। रिश्तेदारों द्वारा मृतक के परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई।


