jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी: खेतों में गेहूं बुआई के बाद किसान माछुंद्री माई की करते है पूजा तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों... रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा श्योपुर में कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई, विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर एफआईआर उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा महाकाल मंदिर से प्राचीन विष्णु मंदिर हटाया, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन बुरहानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी-बेटी से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा

टिमरनी: नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का सम्मेलन का हुआ आयोजन , एसपी ने सदस्यों को वितरित की टीशर्ट

हरदा।रविवार को हरदा पुलिस अधीक्षक  अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन में टिमरनी के ग्राम चारखेड़ा में नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक हरदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा , एसडीओपी टिमरनी ,थाना प्रभारी टिमरनी के साथ ग्राम सुरक्षा समिति हरदा के अध्यक्ष, सदस्य , ग्राम में गणमान नागरिक व पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी कमर्चरियों एवं ग्रामीण जनों का परस्पर परिचय हुआ जिसके बाद सभी अधिकारियों द्वारा अपने अपने संबोधन विभिन्न विषयों पर जागरूकता की गई l अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आर डी प्रजापति जी द्वारा ग्राम सुरक्षा समिति के कर्तव्यों का व्याख्यान किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया द्वारा सोशल मीडिया पर ज़िम्मेदारी पूर्वक कार्य करते हुए निजी जीवन कि जानकारी साझा करने से बचने की हिदायत दी गई।

- Install Android App -

एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया द्वारा साइबर संबंधित अपराध , डिजिटल अरेस्ट के संबंध में जानकारी दी गई l महिला प्रकोष्ठ शाखा डीएसपी एवं महिला थाना प्रभारी द्वारा महिला अपराध संबंधित में जानकारी दी गईl

कार्यक्रम में ग्राम चारखेड़ा के इच्छुक युवकों को पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे द्वारा ग्राम रक्षा समिति का सदस्य बनने प्रेरित किया गया एवं वर्तमान सदस्यों को टीशर्ट वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गयाl