jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

आज 19 जून शुक्रवार की शाम तक की मप्र की खबरो की एक झलक

बालाघाट क्राइम

– छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या : उधारी और विवाद में गला घोंटा, आरोपी गिरफ्तार।

चोरी के 2 आरोपी पकड़े : 4 लाख से ज्यादा का माल बरामद, पीछे के दरवाजे से घर में घुसे थे।

– डबल मनी धोखाधड़ी : 2 आरोपियों को 7 साल की सजा, 47.50 लाख की ठगी पर 18 लाख जुर्माना।

– बाड़ी विवाद : महिला को बाल पकड़कर पीटा, सिर-कमर में गंभीर चोट। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप।

मौसम: 37 जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, दमोह समेत 37 जिलों में आज 40-50 KM/घंटा की तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट। कच्चे मकान, पेड़, बिजली लाइन को नुकसान का खतरा।

राहत : खरगोन, बुरहानपुर, धार, बड़वानी, रीवा, सीधी, सतना में मौसम सामान्य रहेगा।

मानसून लेट : MP में मानसून 20-22 जून तक आएगा, 47 जिलों में सामान्य से कम बारिश के आसार। अल-नीनो के कारण 30-32 इंच ही बारिश का अनुमान।

शादी में DJ की जगह भजन संध्या : खाटू श्याम भजनों से सजा महिला संगीत, दूल्हे की शेरवानी पर बाबा की तस्वीर

–  सारंगपुर में मंत्री-सांसद बैलगाड़ी से पहुंचे : प्राकृतिक खेती कार्यशाला में किसानों से अपील – 1-2 बीघा में प्राकृतिक खेती शुरू करें

– मोहनपुरा डैम 41% भरा , अभी पानी की आवक शुरू नहीं

– 11 केवी लाइन के तार चोरी : 4.8 किमी तक तार काट ले गए चोर

छतरपुर में हंगामा

– शादी में पिस्टल लेकर मारपीट : कमर में हथियार लगाए युवक का थप्पड़ मारने का VIDEO वायरल।

विधायक का अल्टीमेटम : बस स्टैंड-तलैया क्षेत्र में अतिक्रमण 12 घंटे में हटाने का आदेश, नहीं तो JCB चलेगी।

पेट्रोल बम फेंका : बम्होरी में घर पर हमला, 6 दिन बाद भी आरोपी फरार ।

– देवास : क्रिटिकल केयर यूनिट का 90% काम पूरा, कलेक्टर ने OT-लैब जोड़ने के निर्देश दिए।

– खरगोन : पानी की मांग पर 250+ किसानों ने हाइवे जाम किया, 2 घंटे ट्रैफिक बंद।

– डिंडौरी : जल संकट से ग्रामीणों ने जबलपुर-अमरकंटक हाईवे जाम किया।

– रीवा : लापता युवती का शव कुएं में मिला, मुंह बंधा था। परिजनों ने रेप-हत्या का आरोप लगाया।

– बड़वानी : तेज आंधी-बारिश से केले की फसल बर्बाद, 36 लाख का नुकसान ।

खेती-किसानी पर संकट

- Install Android App -

मानसून में देरी से खरीफ की बुवाई पर असर तय। कृषि वैज्ञानिक बोले – 25 जून तक बारिश नहीं आई तो सोयाबीन-मक्का की बुवाई पिछड़ेगी। अनूपपुर, शाजापुर, धार, सागर में किसान परेशान।

– भोपाल : 21 जून योग दिवस की तैयारी – लाल परेड ग्राउंड में 10 हजार लोग एक साथ करेंगे योग। CM समेत सभी मंत्री शामिल होंगे। मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम।

–  इंदौर : प्रॉपर्टी टैक्स में 10% छूट का आज आखिरी दिन। कल से लगेगा सरचार्ज। नगर निगम ने 18 वार्डों में लगाए विशेष शिविर।

– भोपाल मौसम : 38.4°C तापमान, सामान्य से 2° कम। अगले 4 दिन बादल-बारिश के आसार।

–  राजगढ़ : अब हर शनिवार स्कूलों में बच्चों को तनाव प्रबंधन सिखाया जाएगा। मेंटल हेल्थ पर फोकस।

– बालाघाट : व्यावसायिक शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार किया। बोले- लिखित आदेश के बिना कॉपी नहीं जांचेंगे।

– डिंडौरी : जिला अस्पताल में 15 दिन से सोनोग्राफी मशीन बंद, गर्भवती महिलाएं परेशान।

–  बालाघाट : पूर्व सांसद कंकर मुंजारे पर FIR। राजाभोज पर टिप्पणी से पंवार समाज नाराज, घर के सामने प्रदर्शन। मुंजारे ने हत्या के प्रयास का आरोप लगाया।

–  बालाघाट : विधायक अनुभा मुंजारे ने गर्रा ओवरब्रिज को गुणवत्ताहीन बताया। बोलीं- BJP ने पीठ पीछे लोकार्पण कर दिया, विधानसभा में उठाऊंगी मुद्दा।

–  ग्वालियर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर दौरे पर, विकास कार्यों की समीक्षा करेगें।

–  बालाघाट : बिजली कांट्रेक्टर का शव फांसी पर लटका मिला। महिला मित्र ने दी सूचना, गले पर निशान से हत्या का शक। पिता बोले- शादी को तैयार थे।

– बालाघाट : सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी और 2 बच्चे गंभीर। जन्मदिन से लौटते समय पिकअप ने मारी टक्कर।

– परसवाड़ा : सैलून संचालक का मर्डर, सिर पर ईंट मारकर हत्या। आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार।

– बड़वानी : रेत माफिया ने पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, बाल-बाल बचे।

–  लांजी : वन क्षेत्र में सागौन के पेड़ काटे। ग्रामीणों ने 3 तस्करों को पकड़ा, साथी छुड़ा ले गए।

– सिवनी : पेंच टाइगर रिजर्व में बाघिन T-27 के 3 शावकों की पहली तस्वीर आई सामने।

–  अनूपपुर : हरद जलाशय सूखने से 15 गांवों में पानी संकट, मवेशी प्यासे।

–  बालाघाट : पूर्व नक्सल क्षेत्र में शहीद आशीष शर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट। DSP के गीत पर विधायक-SP झूमे। रक्तदान शिविर भी लगा।

–  उज्जैन : महाकाल मंदिर में 22 जून से श्रावण मास की तैयारी शुरू। 2 लाख श्रद्धालुओं के रोज आने का अनुमान

–  जबलपुर : सब्जी मंडी में टमाटर 80₹ किलो, प्याज 50₹। बारिश न होने से दाम बढ़े।

– इंदौर : पेट्रोल 108.37₹, डीजल 93.68₹ लीटर। 15 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम।

आज MP में कुल मिलाकर

आंधी-बारिश के अलर्ट के बीच गर्मी से राहत नहीं। क्राइम, राजनीतिक बयानबाजी और पानी की किल्लत सुर्खियों में। वहीं योग दिवस और मानसून की तैयारी भी जोरों पर।