jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचायत हरदा की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

हरदा :  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति अंजलि जोसेफ द्वारा दिनांक 13 जुलाई 2026 को जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में की जनपद हरदा के पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायकों, एवं जनपद पंचायत के कर्मचारी /अधिकारियों की समीक्षा बैठक में वीबी-जी राम जी योजना के प्रावधानों, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट के प्रबंधन नियमों, नलजल योजना के नवीन दिशा निर्देशों के बारे में बताया गया,

प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास पूर्णतः स्वीकृति एवं किस्त भुगतान की समीक्षा की गई,पूर्ण आवासों को जियो टैग करने के निर्देश दिए ,जिन पंचायतों में स्वच्छता कर, पसंपत्ति कर, प्रकाश कर, तथा जिन पंचायतों में संग्रहण की प्रगति कम पाई गई उन ग्राम पंचायतों के सचिव / ग्राम रोजगार सहायकों को 7 दिवस में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए,

- Install Android App -

साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के अपूर्ण निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने । साथ ही फील्ड अमले को निरंतर फील्ड विजिट ,सीएम हेल्प लाइन शिकायतों को आगामी तीन दिवस में संतुष्टि पूर्वक बंद करने के निर्देश दिए गए , ग्राम पंचायत हंडिया के सचिव ओम प्रकाश कलम को कार्यों में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा राजेश्वरी चाौहान, सहायक यंत्री विश्वजीत पाटीदार, उपयंत्री, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत हरदा की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी तथा जनपद पंचायत हरदा के सचिव / ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।