ब्रेकिंग
Harda kheti kisani: भारतीय किसान संघ तहसील हरदा ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम SDM ... हरदा: सिर्फ बेटी वाले परिवारों को स्कूल, कॉलेज, होटल व नर्सिंग होम्स में मिलेगी छूट:  शासकीय कार्याल... Big news harda: शीत लहर के कारण 14 जनवरी को स्कूलों में रहेगा अवकाश, कलेक्टर ने जारी किए आदेश। Hero Splendor Plus New Price: अब महंगी हुई भारत की सबसे पॉपुलर बाइक, जानें नए दाम और खासियतें हरदा: संगठन महापर्व जिला निर्वाचन का अंतिम चरण पूर्ण!  11 से 25 जनवरी तक मनाया जाएगा संविधान गौरव द... MP Kisan News: मकर संक्रांति पर किसानों के लिए खुशखबरी, खाते में आ सकते हैं ₹150 प्रति हेक्टेयर! Gold Silver Rate Today: मकर संक्रांति से पहले सोने की कीमतों में गिरावट, जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट ... Sariya Cement Today Price News: मध्य प्रदेश में बढ़ीं सरिया और सीमेंट की कीमतें, जानिए आज का रेट MP Atithi Shikshak Bharti 2025: मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया, अंतिम तिथि 31 जनवरी! तुरंत ... PM Awas Yojana Survey 2025: ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए खुशखबरी, जानिए कैसे जुड़वाएं सूचि में अपन...

Aaj ka rashifal: आज दिनांक 25 अक्टूबर 2023 का राशिफल। जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे

इस एकादशी पर भगवान कृष्ण को नारियल और बादाम का भोग लगाना भी बहुत फलदायी माना जाता है. इससे हर इच्छा पूरी होगी है।
जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल आज का राशिफल

मेष
आज बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।

वृष

आज कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा। आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी।

मिथुन

आज आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी।

कर्क

आज कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें।

सिंह

- Install Android App -

आज व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

कन्या
आज नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है।

तुला

किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक
आज जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

धनु
आज यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।

मकर
आज विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।
कुंभ

आज किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। शत्रु पस्त होंगे।

मीन
आज़ व्यवसाय ठीक चलेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net