jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

भोपाल में कॉलेज के पास शराब दुकान को लेकर ABVP का उग्र प्रदर्शन

भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में कॉलेजों के पास संचालित शराब दुकान के खिलाफ बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। एमएलबी गर्ल्स कॉलेज और एसवी को-एड कॉलेज के नजदीक दुकान होने से नाराज छात्रों ने पॉलिटेक्नीक चौराहे पर सड़क जाम कर दी, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो गई। मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा, लेकिन प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र रूप लेता गया।

उग्र प्रदर्शन के बाद दुकान पर किया पथराव
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने शराब दुकान के बोर्ड पर चढ़कर उसे फाड़ दिया। इसके साथ ही दुकान पर पथराव भी किया गया और नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे प्रशासनिक अधिकारियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी देखने को मिली।

- Install Android App -

नियमों के उल्लंघन का आरोप
एबीवीपी की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य शालनी वर्मा ने आरोप लगाया कि यह शराब दुकान शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में संचालित हो रही है, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्राओं की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है।

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता
संगठन का कहना है कि हाल के दिनों में इस इलाके में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं। उनका आरोप है कि शराब पीकर निकलने वाले लोग छात्राओं को परेशान करते हैं, जिससे माहौल असुरक्षित बन रहा है और इसी वजह से छात्रों में आक्रोश बढ़ा है।