मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।अभी ठगी के नए नए तरीके इस्तेमाल किए जा रहे है। अब ठगो द्वारा बधाई संदेश बनाए जाते है जिनमे गुप्त कोड से आप के मोबाइल नम्बर लिंक बैंक खाता खाली हो सकता है। कृपया डिजिटली बधाई संदेश दिखने जितना ज्यादा आकर्षक लग रहा हो वह उससे भी ज्यादा खतरनाक और नूकसानदायक हो सकता है।
साईबर क्राइम भोपाल ने बधाई संदेशों के नाम पर साइबर ठगी के संबंध में साइबर क्राइम ने एडवाइजरी जारी की है। साइबर क्राइम ने बधाई संदेशों के नाम पर ठगों की ओर से की जाने वाली धोखाधड़ी से सचेत रहने और ठगी प्रकरणों में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।
संदेशो के साथ आई लिंक शेयर न करे
जानकारी हो कि शातिर ठग आगामी त्योहारों और नववर्ष से पहले बधाई-गिफ्ट के लिंक शेयर कर ठगी का शिकार बना सकते हैं। अपग्रेड पैन कार्ड के नाम से भी ठगी हो सकती है।किसी प्रकार गिफ्ट का लालच, रीचार्ज आदि के मेसेज पर क्लिक न करे ।इससे बेहतर की आप टैक्स्ट मेसेज खुद बनाकार पोस्ट करें इससे और अच्छा आप काल कर बात कर लें।
जागरूकता से लगेगा साइबर ठगी पर अंकुश
प्रदेश के निवासियों को साइबर ठगी से बचाने के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से राज्य में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। आगामी त्योहारों और नववर्ष से पहले साइबर अपराधी आमजन को बधाई और गिफ्ट के लिए लिंक शेयर कर साइबर धोखाधड़ी कर सकते हैं

