jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बाजार में बढ़ते कब्जों से व्यापारी परेशान, SDM अशोक डेहरिया बोले — ‘तहसीलदार से चर्चा कर एक... 17 मई 2026: देश में मौसम का 'डबल अटैक' - कहीं भीषण लू तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट हरदा में नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई डेंगू नियंत्रण की शपथ हंडिया : “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” — 2 जून को माँ नर्मदा आश्रम में सजेगा भव्य हिंडोला उत्स... सीएमएचओ डॉ. सिंह ने की राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा हरदा : वायरल पोस्ट के बाद भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने निजी स... 16 मई 2026 का राशिफल - ग्रहों की स्थिति के अनुसार सभी 12 राशियों का फलादेश 16 मई 2026 आज मध्य प्रदेश मौसम

सिवनी मालवा: तहसील कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने खोला मोर्चा

तहसील कार्यालय मे फैले भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ता , अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन

 

केके यदुवंशी 

- Install Android App -

सिवनी मालवा। तहसील कार्यालय मे फैली अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ स्थानीय अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी श् सरोज परिहार के नाम ज्ञापन प्रशिक्षक डिप्टी कलेक्टर जय सोलंकी को दिया ज्ञापन मे अधिवक्ताओं ने लेख किया कि अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष जी बी यादव की नजूल सम्पत्ति पर उनका नाम राजस्व रिकार्ड मे दर्ज है। उनके निधन के बाद उनके दोनो पुत्रो जो स्वयं भी अधिवक्ता है के नाम पर फोती नामांतरण नजूल अधिकारी द्वारा नही किया जा रहा है। यह प्रकरण पिछले 2 वर्षो से लंबित है। जिसमे सारी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। इतना ही नही श्री यादव के छोटे भाई अधिवक्ता हजारीलाल गुर्जर कई बार नजूल अधिकारी एवं उनके रीडर से मौखिक निवेदन कर चुके है। लेकिन इसके बाद भी उक्त प्रकरण मे आदेश पारित नही किया गया है।

जब एक अधिवक्ता के प्रकरण मे यह स्थिति है तो अन्य सामान्य पक्षकारो के प्रकरणो की क्या स्थिति होगी सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। ज्ञापन मे यह भी लेख किया है कि नजूल अधिकारी सहित तहसील के निम्न न्यायालयों मे आफ लाइन प्रकरण प्रस्तुत करने पर दर्ज नही किये जाते है। जिससे प्रकरणों का पता ही नहीं चलता है। अधिवक्ताओं को कोई संतुष्टिपूर्ण जबाब नही दिया जाता है। तहसील कार्यालय के किसी भी न्यायालय मे बिना लेनदेन किये कोई काम नही किया जा रहा है। उसे भ्रष्टाचारी का अड्डा बनाया हुआ है।

ज्ञापन मे अधिवक्ताओं ने मांग की है कि शासन के नियम अनुसार नामांतरण, बंटवारा, फोती नामान्तरण के प्रकरणो को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा मे निराकरण किया जाए। ज्ञापन देने वालो मे अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, सचिव आदित्य ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनीष गौर, ग्रंथपाल आदित्य असंगे, हजारीलाल गुर्जर, विनोद शर्मा, अजीत राजपूत, आनंद भार्गव, शेखर पुरोहित, सुनील यादव, प्रशांत गोस्वामी, आर के मालवीय, सुमित गेहलोत, सुनील चंद्रायन आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।