jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

जैविक खेती पर एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न ! कलेक्टर ने सर्वाेत्तम कृषक को 25,000 रुपए का जिला स्तरीय पुरस्कार और प्रशंसा पत्र भी प्रदान

हरदा/ राय प्राकृतिक जैविक कृषि फार्म नयापुरा में किसानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे सम्मेलन करने कि बेहद जरुरत है। उन्होंने कहा कि हरदा जिले को जैविक खेती की दिशा में ले जाने के लिए सामूहिक प्रयासो की आवश्यकता हैं।

- Install Android App -

वर्ष 2023-24 का  कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम पश्चात किसान कल्याण तथा कृषि विभाग अंतर्गत कलेक्टर श्री सिंह ने कृषक श्री जयनारायण को प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सर्वाेत्तम कृषक का 25,000 रुपए का जिला स्तरीय पुरस्कार और प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया।

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले 13 किसानों का सम्मान शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया ।
कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर संध्या मुरे ने जैविक कृषि के तरीकों पर चर्चा की। कार्यक्रम के आयोजक श्री जय नारायण राय ने इस अवसर पर बताया कि जैविक खेती की शुरुआत कैसे की जाए। इस अवसर पर जैविक खेती करने वाले किसान श्री नन्हे लाल भाटी बालागांव , श्रीमती अरुणा गुर्जर झाड़पा, श्री पप्पु भाई गोरा, श्री रामकृष्ण सामेरिया, श्री महेन्द्र मालाकार झाड़पा आदि किसानों ने जैविक कृषि की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अलग अलग जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी । इस कार्यक्रम में हरदा, देवास, रायसेन, सीहोर, नर्मदा पुरम, बैतूल, आदि जिलों के किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश विश्नोई ने किया।