jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम: लिव-इन प्रेमिका की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की समाधान योजना में 1 लाख 74 हजार उपभोक्ता जुड़े महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला विधायक गोलू शुक्‍ला के बेटे की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए उज्जैन : 9 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इंदौर : बदमाशों की गोली युवक पर लगी, लेकिन मोबाइल ने बचाई जान मऊगंज में प्रशासन का ठंड में खुले आसमान के नीचे अनशन खंडवा में दर्दनाक घटना, तीन घरों में लगी आग, जिंदा जला किसान

हरदा: दशकों बाद  झांकी देखने फिर उमड़ा  जनसैलाब,  जनता हुई ख़ुश, समिति ने माना आभार, पुलिस व प्रशासन को दिया धन्यवाद

हरदा । करीब चार दशक पहले हरदा का नाम अनंत चतुर्दशी के चल समारोह व झांकी के लिए न सिर्फ हरदा बल्कि आसपास के जिलों में भी नाम बजता था। ग्रामीण जनता तो इन झांकियों को देखने के लिए हरदा में  चतुर्दशी की शाम से ही दुकानों के ओटलों पर चादर बिछा के जगह आरक्षित कर लेती थी।  एक से एक झांकी विसर्जन की रात को यादगार बना देती थी।  इस दौरान शहर के समाज सेवियों की ओर से ग्रामीण जनता के लिए पोहे और चाय की व्यवस्था की जाती थी। ये दौर अगले दिन की  सुबह 6 बजे तक चलता था।  हालांकि डोल ग्यारस पर अभी भी ये चल समारोह परंपरा और श्रद्धालुओं का जमघट लगता है। लेकिन कालांतर में हुए  विवादों के चलते  विसर्जन में ग्रामीण जनता का शहर आना लगभग बंद सा ही हो गया था।

बजरंग बाबा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा नवरात्र के पहले दिन शाम को जो आधा दर्जन से अधिक नयनाभिराम झांकी, चालीस गांव के बैंड का आयोजन रखा । इसके लिए पहले से तैयारियां भी की। फलस्वरूप एक लंबे अंतराल के बाद फिर हरदा की जनता को लगा कि जैसे अनंत चौदस पर निकलने वाली झांकियों के दिन वापिस लौट आये।  समिति ने मिडिल स्कूल से चल समारोह की शुरुआत की । झांकियों और बैंड बाजे, आतिशबाजी  ने जैसे हरदा में समाँ बांध दिया। चांडक चौराहा से घण्टाघर चौक पहुंचने में झांकी को  रात के बारह बज गए। जैसानी चौक से वापिस मिडिल स्कूल पहुंचने में झांकियों को  रात के 2 बज गए। इस दौरान पब्लिक हिलने को तैयार नहीं थी। कुल मिलाकर  शांति से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चल समारोह का जगह जगह स्वागत सत्कार भी रखा गया।

- Install Android App -

मालूम हो, बजरंग बाबा समिति हरदा  हर वर्ष नवरात्र में  प्रथम दिवस नई नई झांकियों के चल समारोह का सफल आयोजन करती है। साथ ही अन्य भक्तिमय प्रस्तुतियां भी आयोजित करती है।

◆ समिति ने हरदा की जनता को दिया धन्यवाद,  पुलिस और प्रशासन का माना आभार – 

हरदा की समस्त सनातन प्रेमी जनता जनार्दन ने *श्री बजरंग बाबा दुर्गा उत्सव समिति* द्वारा आयोजित भव्य *चल समारोह कार्यक्रम* में अपना अमूल्य समय देकर कलाकारों एवं समिति के सदस्यों का उत्साह वर्धन करते हुए अपनी सहभागिता दर्ज की इसके लिए *श्री बजरंग बाबा दुर्गा उत्सव परिवार , मिडिल स्कूल ग्राउंड हरदा* आप सभी का *आभार* व्यक्त करते हुए *धन्यवाद* प्रेषित करता है। साथ ही पुलिस विभाग एवं प्रशासन के सराहनीय योगदान के लिए भी *आत्मिक आभार*🙏ज्ञापित करता है।