jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

Air force day: पलभर में दुश्मन को खत्म करने वाला स्पाइडर आज लाया जाएगा सामने

जमीन से ही आकाश में उड़ते दुश्मन को पल भर में ढूंढकर नेस्तनाबूद करने की ताकत भी भारत के पास है। रविवार को एयरफोर्स डे की फुल ड्रैस रिहर्सल के अवसर पर इसराईली तकनीक पर आधारित स्पाइडर राडार की पहली झलक देखने को मिली। कुछ माह पहले वायुसेना के बेड़े में शामिल स्पाइडर को सोमवार को एयरफोर्स डे पर पहली बार पूरे देश के सामने लाया जाएगा। जून माह में ही स्पाइडर के नवीनतम संस्करण को वायुसेना में शामिल किया गया है।

- Install Android App -

वायुसेना अधिकारियों के अनुसार स्पाइडर (स्पेस टू एयर पाइथॉन एंड डर्बी) रेंज में आने वाले विमान, मिसाइल, ड्रोन समेत किसी भी उपकरण को पल भर में मार गिराएगा। स्पाइडर एक लो लैवल क्विक रिएक्शन मिसाइल सिस्टम है जो 100 किलोमीटर की दूरी से ही दुश्मन को ढूंढ निकालता है। साथ ही 700 मीटर प्रति सैकेंड की गति से 15 किलोमीटर के दायरे में 20 मीटर से 9,000 मीटर तक की ऊंचाई के बीच आने वाले विमान, ड्रोन अथवा किसी भी अन्य दुश्मन को चंद पलों में मार गिरा सकता है। इसमें पाइथॉन-5 नामक इसराईली मिसाइल और डर्बी नामक राडार है। डर्बी दुश्मन को खोजता है तो पाइथॉन-5 उसे तबाह करने का काम करता है। वहीं राडार में भारतीय मिसाइल आकाश का भी प्रयोग किया जा सकता है।