jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम के कलाकार का कमाल : 'झालमुड़ी' के दानों से बनाई PM मोदी की तस्वीर राहगीरों के लिए बना आधुनिक प्याऊ लापता, HC ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, हाईवे जाम पर नेताओं पर कार्रवाई लोक अदालत में टूटते रिश्ते जुड़े, 3 जोड़ों ने लिया साथ निभाने का प्रण मध्य प्रदेश के गांवों की बदलेगी तस्वीर, वृंदावन ग्राम योजना की खास बातें... जांच में हुआ खुलासा : 20 लाख की चोरी कर प्रेमिका संग भागा युवक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर में तैयार हो रहा हीट प्रूफ पाथ-वे ब्रिज विवाद में सस्पेंड इंजीनियर्स की बहाली, मंत्री के नोटशीट निर्देश से हुआ फैसला 23 साल पुराने आदेश पर सवाल, हिंदू पक्ष ने पूछा—ना वजूखाना, ना मीनार, फिर मस्जिद कैसे? पटना में तेज आंधी बारिश से 9 की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे, 20 जिलों में अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट

यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से 28 अप्रैल से 2 मई तक कई राज्यों में राहत के आसार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली ।देश का दिल दिल्ली-NCR में गर्मी के बाद बदलेगा मिजाज दिख रहा अबर।

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तापमान 43-45 डिग्री के आसपास बना हुआ है और लू का असर साफ महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल से हल्का बदलाव शुरू होगा।

- Install Android App -

शाम के समय बादल छाने के साथ 25-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी संभव है। 27 से 29 अप्रैल के बीच तापमान 41-42 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

यूपी-बिहार से पंजाब-हरियाणा तक आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से मौसम करवट ले सकता है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ और प्रयागराज जैसे शहरों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। कहीं-कहीं हवाओं की रफ्तार 70 किमी तक पहुंच सकती है और ओलावृष्टि की भी संभावना है। बिहार, झारखंड, पंजाब और हरियाणा में भी 28 से 30 अप्रैल के बीच गरज-चमक और 30-50 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मिलेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक भूमध्य सागर से आ रहा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर और मध्य भारत में सक्रिय हो चुका है। इसके चलते 28 अप्रैल से 2 मई के बीच उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इससे तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है और भीषण गर्मी से अस्थायी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को तेज हवाओं और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।