jhankar
ब्रेकिंग
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों... रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा श्योपुर में कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई, विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर एफआईआर उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा महाकाल मंदिर से प्राचीन विष्णु मंदिर हटाया, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन बुरहानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी-बेटी से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा नीमच : हाईवे पर 3 गाड़ियों में टक्कर, स्कूल संचालक पति-पत्नी समेत 3 की मौत

हरदा: अगले 5 वर्षों के लिये प्रधानमंत्री आवास प्लस की सूची तैयार होगी। सरकार ने जारी किए निर्देश

हरदा / प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2024 से 2029 की अवधि के लिये आवास प्लस की अद्यतन सूची तैयार की जाएगी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ऐसे परिवार जिनके नाम आवास योजना की स्थाई प्रतीक्षा सूची में शामिल नही है, ऐसे परिवारों के नाम जोड़ने के लिए आवास प्लस सर्वे 2024 प्रारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस 2024 सर्वे अंतर्गत 31 मार्च 2025 तक आवेदन आनलाइन किया जा सकता है। उन्होने बताया कि आवेदक अपनी ग्राम पंचायत में जाकर संबंधित सचिव व ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से अपना नाम आवास प्लस 2024 की प्राथमिकता सूची में जुडवा सकता है। इसके अलावा आवेदक अपना नाम स्वयं के मोबाइल से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की बेबसाइट पर जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का एप डाउनलोड कर मोबाईल से सर्वे में अपना आधार नम्बर दर्ज करते हुए फेस ऑथेण्टिकेशन के माध्यम से अपना नाम आवास प्लस में जोड़ सकता है।

हितग्राही की अपात्रता की शर्ते

- Install Android App -

जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती झानिया ने बताया कि कुल 10 तरह के परिवारों को प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के लिये अपात्र घोषित किया गया है। इस योजना में ऐसे परिवारों को लाभान्वित नहीं किया जाएगा, जिनके पास तीन पहिया या चार पहिया मोटराइज्ड वाहन हो या मेकेनाइज्ड तीन या चार पहिया कृषि यंत्र अथवा किसान क्रेडिट कार्ड 50 हजार रूपये से अधिक क्षमता का हो।

इसके साथ ही जिन परिवारों का कोई सदस्य शासकीय सेवा में उन्हें भी इस योजना के लिये अपात्र माना गया है। ऐसे परिवार जिनके गैर कृषि प्रतिष्ठान शासकीय योजनाओं के तहत पंजीबद्ध हो या परिवार के किसी सदस्य की 15 हजार रूपये से अधिक मासिक आय हो या इनकम टैक्स या प्रोफेशनल टैक्स का भुगतान करने वाले हो या जिनकी 2.50 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि हो या 5 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि हो, इन परिवारों के सदस्यों को भी प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत अपात्र माना गया है।