jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

Amazon और Flipkart की फेस्टिवल सेल शुरू, मिलेंगे बेस्ट ऑफर्स और डिस्काउंट

त्योहारी सीजन में लोगों को लुभाने के लिए फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल और अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू हो गई हैं। अमेजन की सेल 9 अक्टूबर से ही प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो गई थी, लेकिन जनरल यूजर्स के लिए यह आज से शुरू हुई है। इस दौरान अमेजन और फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन फैशन, होम अप्लायंसेस जैसे प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डील ऑफर कर रही है।

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल सेल 14 अक्टूबर तक चलेगी। सेल में कंपनी कई प्रोडक्ट्स पर 90 फीसदी तक की छूट भी दी रही है। सेल के दौरान ग्राहकों को कैशलेस क्रेडिट की सुविधा मिलेगी। इसके तहत आप 60,000 रुपए तक की खरीददारी कर सकते हैं, जिसका भुगतान आपको आसान किस्‍तों में करना होगा। इसके अलावा, चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ बजाज फिनसर्व की तरफ से नो इंटरेस्ट ईएमआई और 10 फीसदी का कैशबैक ऑफर का विकल्‍प भी मिलेगा। सेल के दौरान पहले दिन आपको टीवी, अप्लाइंसेस, फर्नीचर, स्‍मार्ट डिवाइस, फैशन और दूसरे कई प्रोडक्‍ट्स पर ऑफर्स और डिस्‍काउंट मिलेंगे। सेल के दूसरे दिन आपको स्‍मार्टफोन और दूसरे इलेक्‍ट्रॉनिक प्रोडक्‍ट्स पर डील मिलेगी। सेल के बाकी दिनों के दौरान आपको सभी प्रोडक्‍ट पर ऑफर्स और डिस्‍काउंट मिलेंगे।

जानें डिस्काउंट ऑफर्स

- Install Android App -

  • फैशन- 90 फीसदी तक
  • टीवी एंड अप्लायंसेस- 80 फीसदी तक
  • होम एंड फर्नीचर- 50-90 फीसदी तक
  • स्पोर्ट्स एंड टॉय- 50-90 फीसदी तक
  • स्मार्ट डिवाइसेस और अन्य- 80 फीसदी तक
  • गैजेट्स एंड एक्सेसरीज- 80 फीसदी तक

अमेजन का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 
अमेजन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल प्राइम यूजर्स के लिए शुरू हो चुकी है और यह 15 अक्टूबर तक चलेगी। अमेजन की सेल आज रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी। हालांकि, 12 घंटे पहले अमेजन प्राइम यूजर्स इस सेल का लाभ उठा सकते हैं। प्राइम यूजर को 2,300 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। वहीं, सामान्य उपभोक्ताओं को 1,650 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। इसी तरह, भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आप 10 फीसदी की छूट पा सकते हैं। अमेजन यह ऑफर स्मार्टफोन, टीवी, फ्रीज, किचन प्रोडक्ट, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सामानों पर दे रही है।

जानें डिस्काउंट ऑफर्स

  • फैशन- 90 फीसदी तक का डिस्काउंट और 15 फीसदी तक का कैशबैक
  • होम एंड किचन- 80 फीसदी तक का डिस्काउंट
  • टीवी एंड अप्लायंसेस- 85 फीसदी तक का डिस्काउंट
  • अमेजन डिवाइस- 3,500 रुपए तक का डिस्काउंट
  • डेली एसेंशियल्स- 20-50 फीसदी तक का डिस्काउंट
  • बुक, एंटरटेनमेंट और अन्य- 60 फीसदी तक का डिस्काउंट
  • मोबाइल्स- अलग-अलग मोबाइल के हिसाब से डिस्काउंट