jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, ट्रंप ने कर दी घोषणा

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह कदम भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति न बन पाने के बाद उठाया गया है। ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिकी वस्तुओं पर हाई टैरिफ लगाता है, जिसके जवाब में यह पारस्परिक टैरिफ लागू किया गया है। यह टैरिफ 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा। अब अगस्त के दूसरे हफ्ते के बाद से फिर से इस पर बातचीत शुरू हो सकती है।

- Install Android App -

भारतीय निर्यातकों, खासकर आटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, और रत्न-आभूषण क्षेत्रों पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। भारत सरकार ने इस फैसले का अध्ययन शुरू कर दिया है और व्यापार वार्ता को तेज करने की बात कही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था और रुपये की कीमत पर दबाव डाल सकता है।

ट्रंप ने पहले ही दिया था संकेत
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर इस सप्ताह भारत-अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप नहीं दे पाता, तो भारत को 25 प्रतिशत तक के आयात शुल्क (टैरिफ) का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अगर समझौता नहीं होता तो क्या भारत को ज्यादा टैरिफ देना होगा, तो ट्रंप ने जवाब दिया, हां, मुझे ऐसा लगता है।