jhankar
ब्रेकिंग
आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ...

खुशियों की दास्तां: लाड़ली बहना योजना’’ की राशि से पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही है अनिता

हरदा / प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिये वरदान सिद्ध हो रही है। इस योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने लगी है। हरदा शहर निवासी श्रीमती अनिता राजपूत ने बताया कि उसकी पिछले कई वर्षों से इच्छा थी कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखे लेकिन आर्थिक तंगी और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह ऐसा नहीं कर सकी थी। अनिता ने बताया कि हर माह 1250 रूपये मिलने से अब वह अपनी और अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे पा रही है। उसने इसी जुलाई माह से पीजीडीसीए का कोर्स जॉइन कर लिया है। इसका श्रेय वह प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना को ही देती है और इसके लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बार बार आभार प्रकट करती है।
इसी तरह हरदा शहर की लाड़ली बहना योजना की हितग्राही श्रीमती मनीषा यादव ने भी बताया कि इस वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन मनाने के लिये 250 रूपये की जो सौगात प्रदेश की महिलाओं को दी, उसके लिये वह बार बार मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करती है। मनीषा ने बताया कि हर माह मिलने वाले 1250 रूपये से वह अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ा पा रही है।

- Install Android App -

पोषण माह के तहत ग्राम खिड़कीवाला में जागरूता रैली संपन्न
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत मंगलवार को जिले के ग्राम खिड़कीवाला के आंगनवाड़ी केन्द्र में महिलाओं एवं बच्चों को एकत्रित कर “पोषण जागरूकता रैली” आयोजित की गयी। इस दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र पर सुपोषण मंगल दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं व बच्चों को पोषण संबंधित समझाइश दी गयी। इस अवसर पर बताया गया कि 6 माह की आयु तक के बच्चे को केवल स्तनपान करायें तथा 6 माह की आयु पूर्ण करने पर स्तनपान जारी रखते हुए अर्द्ध ठोस आहार देना प्रारंभ करें। भोजन में अंकुरित अनाज एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी फल व सब्जियों का सेवन करें। कार्यक्रम में बताया गया कि पोषण के साथ साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास की सेक्टर पर्यवेक्षक संगीता राजपूत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका डोंगरे, सहायिका चंदा ठाकुर व ग्राम की महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे। इसके अलावा ग्राम कालपी के आंगनवाड़ी केन्द्र में भी पोषण माह का आयोजन किया गया।