jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म पुरस्कार-2027 हेतु आवेदन आमंत्रित

हरदा : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2027 हेतु नामांकन/अनुशंसा आमंत्रित किए गए हैं। मंत्रालय ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके नामांकन भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं दीर्घकालीन कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि अथवा अन्य पात्र व्यक्ति योग्य उम्मीदवारों का नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं।

नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। पद्म पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा 31 जुलाई 2026 तक आवेदन प्रस्तुत किये जा सकते है। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा।

- Install Android App -

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, सामाजिक सेवा तथा जनकल्याण के क्षेत्र में असाधारण एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन के दौरान उम्मीदवार के आजीवन योगदान, समाज पर पड़े प्रभाव तथा उत्कृष्ट उपलब्धियों का विशेष रूप से मूल्यांकन किया जाएगा।

नामांकन करने के लिए इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था को राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर पंजीयन कर लॉगिन करना होगा। इसके पश्चात संबंधित पुरस्कार श्रेणी, कार्यक्षेत्र का चयन करते हुए नामांकित व्यक्ति का विस्तृत विवरण, उपलब्धियां, योगदान, आवश्यक दस्तावेज एवं समर्थन प्रमाण अपलोड कर अंतिम रूप से आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने हरदा जिले के सभी सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों से अपील की है कि वे महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पात्र व्यक्तियों के नाम पद्म पुरस्कार-2027 हेतु समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन नामांकित कर देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मानों में उन्हें उचित पहचान दिलाने में सहयोग करें।