jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

BB12: दीपक ने नॉमिनेशन से बचने के लिए दी बालों की कुर्बानी, वहीं रोमिल-सुरभि की राजनीति में फंसे अनूप

मुंबई: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ तीसरा हफ्ता शुरु हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि अब शो में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों का मजा भी दोगुना हो जाएगा। हाल ही में इस शो में नोमिनेशन की प्रक्रिया हुई। जहां जसलीन दीपका द्वारा दिए टास्क को पूरा न करने की वजह से नोमिनेट हुईं। वहीं दीपक ने नॉमिनेशन टॉस्क के दौरान उन्होंने खुद को बचाने के लिए अपने बाल कुर्बान कर दिए।

दरअसल,  खुद को बचाने के चक्कर में दीपक गंजे हो गए। दीपक पूरे शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का कोई मौका नहीं गवाते है। चाहे वो टास्क हो या घर में आग लगा कर हाथ सेंकना हो, दीपक यह गेम बड़ी चालाकी के साथ खेल रहे हैं। दीपक और उर्वशी दोनों टीमों में लगातार अपनी पैठ बनाने में कामयाब हो रहे हैं और इन बातों को ध्यान में रखते हुए आसानी से कहा जा सकता है कि दीपक इस गेम में लम्बी रेस का घोड़ा साबित हो सकते हैं। इस बार नोमिनेशन में करणवीर, जसलीन- अनूप, सृष्टि और श्रीसंत नोमिनेट हुए हैं।

वहीं घर में एत जोड़ी भी टूट गई है। असल में बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क कुछ ऐसा बनाया था कि जोड़ियों में से किसी एक को सिंगल प्रतियोगी किडनैप कर लेगा और फिर उसके साथी से ऐसी मांग करेगा कि बचे हुए जोड़ीदार के होश उड़ जाएंगे। इसी टास्क के दौरान दीपिका कक्कड़, अनूप जलोटा को किडनैप कर लेती हैं और फिर जसलीन से उनके कपड़ों और मेक-अप की कुर्बानी मांगती हैं। जसलीन ये कुर्बानी नहीं देती हैं और उनकी जोड़ी नॉमिनेट हो जाती है

- Install Android App -

यह बात अनूप जलोटा को बहुत चुभ जाती है कि जसलीन ने अपने कपड़ों और मेकअप की चीजों को उनसे ज्यादा जरूरी है । इसकी वजह से वह जसलीन के साथ 3 साल रिश्ता तोड़ डालते हैं। सभी घरवाले उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन वो किसी की भी बात नहीं मानते हैं।

इस सबके पीछे सुरभि और रोमिल मिलकर अनूप जलोटा को भड़का रहे हैं। दोनों अनूप जलोटा से कहते हैं कि जसलीन ने अपनी चीजों को आपसे बढ़कर समझा, यह तो गलत बात है।

सुरभि तो खाने की टेबल पर बैठे-बैठे ही अनूप जलोटा को भड़काने लगती हैं, जिसकी वजह से घरवाले उनसे नाराज भी हो जाते हैं। सभी का मानना है कि रोमिल और सुरभि जानबूझकर अनूप-जसलीन की जोड़ी तुड़वा रहे हैं लेकिन अनूप को समझ नहीं आ रहा है।

COLORS

@ColorsTV

Kya @anupjalota aur ki ye anokhi kahaani reh jayegi adhuri? Kya ke ghar mein toot jayenge yeh do dil? Janne ke liye dekhte rahiye .

COLORS

@ColorsTV

Kya @anupjalota ka ke liye pyaar jhootha pad gaya? Catch all the hungama tonight at 9 PM!