jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्हाईकला का किया निरीक्षण किया हरदा न्यूज़ : आंगनवाड़ी केन्द्रों में भोजन व नाश्ता गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में मिले जिला कार्यक्र... प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी हरदा जिले के 3 स्थानीय अवकाश घोषित पेंशनर्स अपने सेवाकाल के उल्लेखनीय अनुभव शेयर करें कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं - कलेक्टर इंदौर पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, 18 जनवरी को खेला जाएगा मुकाबला हरदा जिले में उर्वरक वितरण के लिए ‘ई-विकास प्रणाली’ का शुभारंभ उज्जैन में 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हरदा : ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न इंदौर : सराफा बाजार में नकाब प्रतिबंध, सुरक्षा और आजादी पर बहस छिड़ी

सिराली के जनकल्याण शिविर में 47 हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया

हरदा / मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत इन दिनों ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरण करने के लिये सिराली शहर के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4 व 11 के लिये रैन बसेरा में द्वितीय चरण का जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्यान्न पर्ची, आयुष्मान योजना का लाभ दिया गया। शिविर में नगर परिषद सिराली अध्यक्ष श्रीमती अनिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री श्याम बुचा, पार्षद बहादुर सिंह राजपूत, कालूराम सेजकर, सुधा जितेंद्र मालवीय, भगवती राजपूत आदि उपस्थित थे। शिविर में कुल 47 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये गये। इस दौरान सुभद्राबाई पति रमेशचन्द व ममताबाई पति महेश को पात्रता पर्ची, रमाबाई पति गोविन्द सोनी व रमजान खां पिता कल्लू खां को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। इसी प्रकार शिविर में अमजद खां पिता तार मोहम्मद व हेदर अली को नवीन जल कनेक्शन स्वीकृति पत्र, राधाबाई पिता मांगीलाल को आयुष्मान कार्ड तथा शेख फारूख खां, हसीना बी एवं संतोष पिता मांगीलाल को संबल कार्ड वितरित किये गये।