jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी: खेतों में गेहूं बुआई के बाद किसान माछुंद्री माई की करते है पूजा तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों... रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा श्योपुर में कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई, विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर एफआईआर उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा महाकाल मंदिर से प्राचीन विष्णु मंदिर हटाया, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन बुरहानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी-बेटी से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा

Betul News : सागौन तस्करी पर वन विभाग ने कार्यवाही की, 2 लोगो को सागौन के साथ गिरफतार किया

वन विभाग को लगातार सगौन की अवैध कटाई और परिवहन की सूचना मिल रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार संदिग्ध स्थानों पर कार्यवाही की गई जहां सागौन के साथ दो लोगो को वन विभाग के अमले द्वारा गिरफतार किया गया।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बैतूल। वन मंडल अमले द्वारा जिले में अलग.अलग जगह पर कार्रवाई की गई । इस दौरान सागौन तस्करी रोकने में कामयाबी मिली है। कार्रवाई में जहां दो तस्कर धराये है वहीं दूसरी जगह कार्रवाई में तस्कर साइकिल पर बंधी चरपट को छोड़कर भागने में कामयाब हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार सावलमेंढा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत 2 सितंबर को रात्रि 10.30 बजे के लगभग गश्ती दल द्वारा बैतूल परतवाड़ा रोड पर मोटरसाइकिल का पीछा करते हुए जलवाड़ी ढाबा के पास रामफल मानिक प्रेमलाल और घनसा उईके रामघाटी को अवैध सागौन की तस्करी करते पकड़ा गया था। अपराधियों से मौके पर सागौन चौखट जब्‍त की गई थी।
रविवार रात में दी दबिश . 4 सितंबर की रात 02.30 बजे वाहम्णवाड़ा रोड पर घाना छोटा मार्ग पर गश्ती दल को देखकर अपराधी अवैध सागौन चरपट को छोड़कर भाग गये। मौके पर 11 नग सागौन चरपट जब्‍त की गई। वनोपज की अनुमानित कीमत 13 हजार 770 आंकी गई है।गौरतलब है कि दक्षिण बैतूल वनमंडल अन्तर्गत मुख्य मार्गों औरसंवेदनशील वन क्षेत्रों में अवैध कटाई की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए मुख्य वन संरक्षक के मार्गदर्शन में वृत्त स्तरीय उड़नदस्ता और वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल विजयानन्तम टीआर के मार्गदर्शन और निर्देशन में अस्थाई बेरियर बनाने वनमंडल स्तरीय उड़नदस्ता और वन अमले द्वारा निरंतर रात्रि गश्ती की जा रही है।