jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

हरदा: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मिला भारत गैस ! खाना बनाते समय लगी आग, बालिका हुई थी गंभीर घायल इलाज के दौरान हुई मौत ! 8 साल बाद मिला न्याय

हरदा। जिले में भारत गैस सिलेंडर और चूल्हे में हुई आगजनी की घटना के मामले में पीड़ित महिला को इंसाफ और योजना का लाभ न्यायालय से प्राप्त हुआ।

जानकारी देते हुए पैरवी कर्ता एडवोकेट आनंद वंडावाला ने बताया कि ग्राम अहलवाड़ा तहसील टिमरनी जिला हरदा के राजेश पिता बृजलाल की माताजी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ग्राम करताना से भारत पेट्रोलियम कंपनी भारत गैस का कनेक्शन प्राप्त किया था ।

दुर्भाग्य से दिनांक 4 अक्टूबर 2016 को आवेदक राजेश की पुत्री कुमारी वैष्णवी गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय आग लग जाने के कारण बुरी तरह गंभीर रूप से जल गई ।जिसका उपचार भोपाल में हुआ और अंततः उसकी मृत्यु हो गई ।

- Install Android App -

उसके बाद जिला उपभोक्ता फोरम हरदा में गैस एजेंसी और भारत पैट्रोलियम एवं संबंधित बीमा कंपनी के विरुद्ध प्रकरण दायर किया।

सभी पक्षों के जवाब दस्तावेज और बहस के बाद जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा दिनांक 27 जनवरी 2022 निर्णय पारित किया निर्णय के पश्चात भारत पेट्रोलियम कंपनी और संबंधित बीमा कंपनी आईसी आई सी आई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा आवेदक को राहत प्रदान नहीं की गई।

तब आवेदक अधिवक्ता आनंद वंडावाला के द्वारा वसूली हेतु निष्पादन की कार्रवाई की गई और अंततः बीमा कंपनी द्वारा आवेदक के साथ लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा किया गया ।

और आवेदक को बीमा कंपनी की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹ 6 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई उक्त राशि आवेदक को चेक द्वारा प्रदान की गई आवेदक ने आज दिनांक को भारतीय स्टेट बैंक घंटाघर के पास शाखा हरदा में अपने खाते में चेक जमा कराया उसके द्वारा न्यायालय में एक लंबी लड़ाई न्याय प्राप्त करने के लिए लासी। और आज उसकी आंखों में दुख और खुशी दोनों देखने को मिली प्रकरण में आवेदक की ओर से पैरवी अधिवक्ता आनंद वंडा वाला के द्वारा की गई !