jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

भिंड कलेक्टर और विधायक आमने-सामने, पगड़ी पहन तलवार लहराने से बढ़ा विवाद

भिंड। भिंड जिले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मामला 27 अगस्त से शुरू हुआ था जब विधायक अपने समर्थक किसानों के साथ कलेक्टर बंगले पहुंचे थे। किसानों ने खाद की समस्या रखी लेकिन बातचीत बिगड़ गई। समर्थकों ने कलेक्टर के खिलाफ नारे लगाए और विवाद बढ़ा।आरोप है कि विधायक ने कलेक्टर पर हाथ उठाने की कोशिश की जिसे सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया, इसके बाद विधायक ने बंगले के बाहर धरना भी दिया जो वरिष्ठ नेताओं की दखल के बाद खत्म हुआ।

कलेक्टर के समर्थन और विरोध में उतरे लोग

- Install Android App -

घटना के बाद प्रशासन और राजनीति के बीच खींचतान साफ दिखने लगी। राजस्व अधिकारियों ने कलेक्टर के समर्थन में कामकाज बंद कर दिया और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया, उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए विधायक पर कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर किसान संघ के लोग कलेक्टर के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए और “कलेक्टर हटाओ” जैसे नारे लगाए. जिले का माहौल दो धड़ों में बंटता नजर आने लगा।

तलवार और पगड़ी से बढ़ा विवाद

इस पूरे घटनाक्रम के बीच क्षत्रिय महासभा और सर्व समाज के प्रतिनिधि कलेक्टर के समर्थन में सामने आए। उन्होंने कार्यालय पहुंचकर फूलमालाएं पहनाईं, पारंपरिक पगड़ी बांधी और मंत्रोच्चारण के बीच तलवार भेंट की, कलेक्टर ने भी इस तलवार को म्यान से निकालकर हाथ में लिया और वापस रख दिया। समर्थकों ने इसे सम्मान की परंपरा बताया लेकिन कलेक्‍टर के विरोधियों ने इसे शक्ति प्रदर्शन मानते हुए सवाल उठाए. इस घटना ने प्रशासन की निष्पक्षता पर भी बहस छेड़ दी है।