jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम कमताड़ा में किया गया विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकापर्ण !

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रिय भ्रमण के दौरान ग्राम कमताड़ा पहुँचकर ग्रामवासियों से मुलकात कर उनकी समस्याएँ जानी व संबंधीत अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण किए जाने हेतु निर्देशीत किया गया। इसके पश्चात विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम कमताड़ा में जनपद निधि की आठ लाख पच्चीस हजार रूपये की राशि से स्वीकृत नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया साथ ही ग्राम पंचायत कमताड़ा द्वारा बैठक हेतु नवनिर्मित चौक/टिन शेड व ग्राम के बजरंग मंदिर में टीन शेड निर्माण कार्य का लोकापर्ण किया। तत् पश्चात् समस्त ग्रामवासियों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

- Install Android App -

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, ग्राम सरपंच श्रीमती लक्ष्मी इवने, उपसरपंच अरबिन्द मोरछले, ग्राम सचिव जयनारायण गौर, बबलू यादव, अजय पाटील, गौरीशंकर, शेषनारायण पाटिल, राजकुमार, सुंदरलाल, पूनम यादव सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।