मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल | सूखी सेवनिया थाना इलाके के ग्राम बालमपुर में शनिवार सुबह तालाब किनारे स्थित पीली मिट्टी की खदान धंसक गई। मलबे की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई। चार महिलाओं को बचा लिया गया। महिलाएं मिट्टी की खोदाई करने गई थीं, तभी हादसा हो गया। कलेक्टर ने मृत महिलाओं के परिवार के लोगों को चार लाख की आर्थिक मदद देने की बात कही है।
अचानक खदान धंसक से महिलाएं मलबे में दब गई
सूखी सेवनिया थाना प्रभारी वीबीएस सेंगर ने बताया कि बालमपुर निवासी छह महिलाएं शनिवार सुबह गांव के तालाब किनारे बनी खदान से पीली मिट्टी लेने गई थीं। सुबह करीब 11:30 बजे तक खोदाई करके उन्होंने मिट्टी निकालने का काम शुरू कर दिया था। इस दौरान अचानक खदान धंसक गई। घटना का पता चलते ही आसपास मौजूद लोग दौड़े और चार महिलाओं को तो बाहर निकाल लिया |
दो महिलाएं मलबे में काफी नीचे दब गई
एसडीईआरएफ की टीम ने बचाव कार्य करते हुए दोनों महिलाओं को मलबे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बालमपुर निवासी 17 वर्षीय पिंकी पुत्री गुड्डू आदिवासी एवं 40 वर्षीय फिरोजा बी पत्नी अफजल के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव स्वजन के सुपुर्द कर दिए गए। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया