jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम के कलाकार का कमाल : 'झालमुड़ी' के दानों से बनाई PM मोदी की तस्वीर राहगीरों के लिए बना आधुनिक प्याऊ लापता, HC ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, हाईवे जाम पर नेताओं पर कार्रवाई लोक अदालत में टूटते रिश्ते जुड़े, 3 जोड़ों ने लिया साथ निभाने का प्रण मध्य प्रदेश के गांवों की बदलेगी तस्वीर, वृंदावन ग्राम योजना की खास बातें... जांच में हुआ खुलासा : 20 लाख की चोरी कर प्रेमिका संग भागा युवक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर में तैयार हो रहा हीट प्रूफ पाथ-वे ब्रिज विवाद में सस्पेंड इंजीनियर्स की बहाली, मंत्री के नोटशीट निर्देश से हुआ फैसला 23 साल पुराने आदेश पर सवाल, हिंदू पक्ष ने पूछा—ना वजूखाना, ना मीनार, फिर मस्जिद कैसे? पटना में तेज आंधी बारिश से 9 की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे, 20 जिलों में अलर्ट जारी

कोचिंग डिपो के सामने बड़ा हादसा टला: पाइप लाइन के गड्ढे में फंसा डम्पर

जबलपुर। रेलवे के पुल नंबर 1 से कांचघर रोड में पिछले काफी समय से अमृत परियोजना के तहत बिछाये जा रही पाइप लाइन, आम लोगों के साथ-साथ रेल कर्मचारियों के लिए भी अत्यधिक पीड़ा दायक हो चुकी है। लगातार अति व्यस्त मार्ग बंद होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. इसी कार्य के दौरान आज शनिवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब मलबे से भरा एक डम्पर यहां के गड्ढे में फंसकर आधा पलट गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लगभग 2.45 बजे के लगभग पाइप लाइन को बिछाने के लिए खोदे गये गड्ढे को पूरने के लिए डम्पर मलबा लेकर आगे बढ़ा रहा था, तभी गड्ढे में उसके एक साइड के दो पहिये जमीन में एक फुट से ज्यादा घुस गये और डम्पर एक ओर झुक गया। बाद में अन्य जेसीबी की मदद से पहले मलबा पूरा खाली कराया गया। फिर जेसीबी से ही धक्का देकर डम्पर को खींचकर निकाला जा सका।

- Install Android App -

हजारों छात्र-छात्राएं, रेल कर्मचारी, आम जन परेशान

इस मार्ग में चल रहे काम की गति अति सुस्त है. इस महत्वपूर्ण मार्ग को बंद कर काम करने से रोजाना हजारों छात्रा-छात्राएं जहां स्कूल जाने में परेशान हो रहे हैं, वहीं रेल कर्मचारी ड्यूटी से घर व वापसी में दो से ज्यादा किलोमीटर का चक्कर लगाकर पहुंच रहे हैं। नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी काम की उचित मानीटरिंग करें तो ही काम शीघ्र पूरा हो सकेगा, अन्यथा ठेकेदार अपनी मर्जी से हजारों लोगों की राह रोककर काम कर रहा है।