हरदा। सोमवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पलासनेर के पास खण्डवा-हरदा स्टेट हाइवे पर मजदूरो से भरा पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में 1 दर्जन मजदूर घायल हो गए। जिसमे 1 मजदूर की मौत हो गईं।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के करनपुरा गांव के 20 से 25 मजदूर चने काटने पलासनेर गांव जा रहे थे,।
तभी स्टेट हाइवे पर सुबह 9 बजे के करीब एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा जिसमे 1 दर्जन के करीब मजदूर घायल हो गये है। जबकि हादसे में एक मजदूर विष्णु गम्भीर रूप से घायल होने पर हरदा से भोपाल रेफर किया था।जिसकी रास्ते मे रेफर के दौरान उनकी मौत हो गई है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पलासनेर के पास का बताया जा रहा है।
डायल हंड्रेड को सूचना मिलते ही पायलेट सचिन विश्नोई व आरक्षक देवी राम पटेल घटनास्थल पहुंचे ओर घायलों को डायल हंड्रेड की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहा घायलों का इलाज जारी है।