jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

Big breaking news: टिमरनी:अवैध रेत चोर माफिया के हौसले बुलंद, छापामार कार्यवाही करने पहुंची राजस्व टीम: रेत माफिया ने ट्रेक्टर ट्राली से पटवारी को कुचलने की कोशिश की!रेत माफिया और अधिकारियों के बीच हुई नोक झोंक

टिमरनी: नर्मदा नदी के गोंदागांव गांव गंगेश्वरी नदी तट सहित आस पास रेत चोर माफिया सक्रिय है। इनको पुलिस प्रशासन का जरा सा भी भय नहीं है। अब तो रेत चोर माफियाओं की गुंडागर्दी इस कदर बढ़ गई कि प्रशासन के अधिकारियों से गाली गलौज आम बात हो गई। बुधवार को राजस्व विभाग टिमरनी के दल से रेत माफियाओं ने की गुंडागर्दी की ओर एक पटवारी को तो ट्रेक्टर ट्राई से कुचलने की कोशिश की। वो तो पटवारी जान बचाकर रस्ते से एक साइड भागे।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार गोंदागांव गांव गंगेश्वरी नदी तट पर तीन ट्रेक्टर ट्राली अवैध रेत चोरी कर ले जा रहे थे। इसी दौरान टिमरनी राजस्व टीम में नायब तहसीलदार रश्मि धुर्वे, पटवारी दिनेश ठाकुर मौके पर पहुंचे।

 

रेत माफियाओं ने ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी कर धमकी दी अधिकारियों को धमकाकर, रेत के ट्रेक्टर ट्राली लेकर भागे, राजस्व कर्मचारी पर ट्रेक्टर चढ़ाने की कोशिश की जिसमें पटवारी दिनेश ठाकुर  बाल बाल बचे।

 

इधर राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पंचनामा बनाया। इस मामले में टिमरनी थाने में रेत माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी।