jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में अब 25 साल पुरानी रजिस्ट्री को घर बैठे कर सकते हैं डाउनलोड मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1.33 लाख किसानों के खातों में 233 करोड़ ट्रांसफर किए हंडिया : आदर्श ग्राम खेड़ीनीमा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम संपन्न,,, सोने का भाव 1.26 लाख के पार, चांदी लगभग 1.64 लाख रुपए ‎किलो शेयर बाजारों में हावी रही बिकवाली, सपाट बंद हुए प्रमुख सूचकांक मध्यप्रदेश न्यूज़ : भोपाल-पचमढ़ी हेली सेवा 20 नवंबर से शुरू होगी* हरदा न्यूज़ :जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण* हरदा न्यूज़ :अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर पोखरनी में संगोष्ठी सम्पन्न* हरदा न्यूज़ : बाल अधिकार पाठशाला: प्रयास सामाजिक संस्था हरदा द्वारा बाल अधिकार पाठशाला का आयोजन हुआ । हरदा न्यूज़ : स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन*

Big News: एक करोड़ कीमत की चरस के साथ 3 महिलाएं पकड़ाई एक पंजाबी महिला, नेपाल से पंजाब सहित कई राज्यों में नेटवर्क !

बिहार : बुधवार की रात तीन महिलाओं को चरस के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 4.5 किलोग्राम चरस बरामद किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं में एक पंजाब की रहने वाली एक महिला भी शामिल है।

- Install Android App -

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं बेतवा रेलवे स्टेशन से पंजाब जाने वाली है। रेलवे प्लेटफार्म पर है जो जननायक ट्रेन से चरस ले जाने वाली है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि ये सभी ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठी थी। संदिग्ध गतिविधियों के कारण पुलिस इनसे पूछताछ की गई। इसके बाद उनकी जांच की गई तो उनके पास से 9 पॉकेट चरस बरामद हुआ, जो लगभग 4.50 किलो है। मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार महिला तस्करों में एक महिला पंजाब के जालंधर की रहने वाली है जबकि दो अन्य बिहार की रहने वाली है।

जब्त चरस की कीमत करीब एक करोड़ रुपए तक बतायी जा रही है। पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं नेपाल से चरस लेकर पंजाब जाने वाली थी।